अर्थशास्त्र के प्रश्न-उत्तर-11
अर्थशास्त्र के प्रश्न-उत्तर
Q:-भारत सरकार की कौनसी एजेंसी भारत की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए गेहूँ, चावल और चीनी मुहैया कराने में लगी हुई है?
Ans:-फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया
Q:-साख नियंत्रण से अभिप्राय देश में साख (Credit) की मात्रा एवं दशा पर नियंत्रण से है। भारत में यह कार्य किसके द्वारा किया जाता है?
Ans:-रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया (RBI) द्वारा
Q:-विश्व के कुल कॉफी उत्पादन के 4.0 प्रतिशत भाग का उत्पादन भारत में होता है तथा भारत का छटवाँ स्थान है। भारत में कॉफी के कुल उत्पादन का 56.5% उत्पादन के साथ किस राज्य का प्रथम स्थान है?
Ans:-कर्नाटक
Q:-सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर वित्तीय भार कम करने के उद्देश्य से सरकार ने इनके कर्मचारियों के लिए एक मुश्त मुआवजा देकर ऐच्छिक सेवानिवृत्ति की योजना प्रारंभ की है। इसे क्या कहा गया है?
Ans:-गोल्डन हैंड शेक स्कीम
Q:-किसी राष्ट्र में विकास हो रहा है या नहीं, इस तथ्य के अन्वेषण का पारम्परिक अस्त्र क्या है?
Ans:-सकल घरेलू उत्पाद की संवृद्धि दर
Q:-स्वतंत्रता के पश्चात पहले 30 वर्षों में राष्ट्रीय आय की संवृद्धि की चक्रवृद्धि
दर मात्र 3.4 प्रतिवर्ष रही, इसे प्रसिद्ध अर्थशास्त्री राजकृष्ण ने क्या नाम दिया?
Ans:-‘हिन्दू वृद्धि दर‘
Q:-RBI द्वाराCRR को किस सीमाओं में परिवर्तित किया जा सकता है?
Ans:-3% से 15% के मध्य
Q:-आयोजना काल के आरम्भ 1951 में भारत में साक्षरता की दर कितनी थी?
Ans:-18.3 %
Q:-केन्द्र व राज्यों के मध्य करों के विभाजन की सिफारिश कौन करता है?
Ans:-वित्त आयोग
Q:-प्राथमिक घाटा जानने के लिए राजकोषीय घाटे में से किसे घटाना होता है?
Ans:-सकल ब्याज भुगतान
Q:-CRR की न्यूनतम तथा अधिकतम सीमा कितनी हो सकती है?
Ans:-3% तथा 15%
Q:-संसद द्वारा पारित’ सूचना का अधिकार’ कानून देश भर में (जम्मू और कश्मीर को छोड़कर) किस तिथि से लागू किया गया है?
Ans:-12 अक्टूबर, 2005
Q:-योजना आयोग तथा राष्ट्रीय विकास परिषद जहाँ संविधानेत्तर संस्थाएं हैं। वहीं अन्तर्राज्यीय परिषद संवैधानिक संस्था है। इसका गठन कौन करता है?
Ans:-राष्ट्रपति
Q:-नाम, शब्द, प्रतीक या आदर्श वाक्य या इनका संयोजन ट्रेड मार्क के अन्तर्गत आता है। फार्मूले, पैटर्न, डिवाइस या सूचना का विशिष्ट तरीके से संग्रहण के रूप में किसे परिभाषित किया गया है?
Ans:-ट्रेड सीक्रेट
Q:-इंटीग्रल कोच फैक्ट्री कहाँ स्थित है?
Ans:-कपूरथला
Q:-मॉस्ट्रिश्च सन्धि का मुख्य उद्देश्य था?
Ans:-यूरोप का एकीकरण
Q:-कापार्ट का सम्बन्ध है?
Ans:-ग्रामीण कल्याण कार्यक्रमों की सहायता एवं मूल्यांकन से
Q:-मिश्रित अर्थव्यवस्था का अर्थ है?
Ans:-निजी व सार्वजनिक उद्योगों का सहअस्तित्व
Q:-हवाला क्या है?
Ans:-विदेशी मुद्रा विनिमय का अवैध कारोबार
Q:-खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) का मुख्यालय कहाँ है?
Ans:-रोम
Q:-किस उत्पाद पर शुद्धता के सिलसिले में ‘हॉलमार्क’ चिह्न अंकित किया जाना है?
Ans:- सवर्ण भुषण
Q:-मुद्रा एवं वित्त पर वार्षिक रिपोर्ट किसके द्वारा जारी की जाती है?
Ans:-RBI के द्वारा
Q:-एशियाई विकास बैंक ने भारत के किस नगर में अपना आवासीय कार्यालय (Residential Office) खोला है?
Ans:-नई दिल्ली
Q:-भारत में सबसे अधिक शाखाएं किस विदेशी बैंक की है?
Ans:-ए. एन. जैड. प्रिन्डलेज बैंक
Q:-भारत में कर्मचारियों के महँगाई भत्ते के निर्धारण का आधार क्या है?
Ans:-उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
Q:-वर्तमान में भारत की राष्ट्रीय आय में किस क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक है?
Ans:-सेवाओं के क्षेत्र का
Q:-राउरकेला में इस्पात कारखाने की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई थी?
Ans:-जर्मनी
Q:-राष्ट्रीय विकास परिषद का पदेन सचिव कौन होता है?
Ans:-योजना आयोग का सचिव
Q:-हमारे वर्तमान थोक मूल्य सूचकांक (WPI) का आधार वर्ष क्या है?
Ans:-1993-94
Q:-भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) कब स्थापित हुआ?
Ans:-12 अप्रैल, 1988 में
Q:-भारतीय कपड़े का सबसे बड़ा आयातक देश है?
Ans:-यू. के.
Q:-आर्थिक विकास का सर्वोत्तम सूचक माना जाता है?
Ans:-बढ़ता जीवन स्तर
Q:-भारत में राष्ट्रीय आय की गणना के लिए वर्तमान आधार वर्ष है?
Ans:-1993-94
Q:-भारत की कौन सी योजना प्रो. पी. सी. महालनोबिस मॉडल पर आधारित थी?
Ans:-द्वितीय योजना
Q:-भारत में बेरोजगारी के आँकड़े किस संगठन द्वारा एकत्रित किए जाते हैं?
Ans:-नेशनल सैम्पल सर्वे संगठन (NSSO) द्वारा
Q:-शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP) बराबर होता है?
Ans:-GNP घिसावट
Q:-‘मूल्य एवं पूँजी’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
Ans:-जे. आर. हिक्स
Q:-भारत में बेरोजगारी की समस्या मूलत: किस प्रकार की है?
Ans:-संरचनात्मक
Q:-मुद्रास्फीति बढ़ने से लाभ होता है?
Ans:-ऋणी को
Q:-“The Wealth of Nations” नामक अर्थशास्त्रीय कृति के लेखक कौन है?
Ans:-एडम
Q:-ऋण नीति किस व्यवस्था का अंग है?
Ans:-मौद्रिक व्यवस्था का
Q:-भारत में कौनसी संस्था राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाती है?
Ans:-केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन
Q:-वैट (Value Added Tax) लगाया जाता है?
Ans:-उत्पादन तथा अन्तिम बिक्री के बीच के विभिन्न स्तरों पर
Q:-राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना (नाइस) किसके द्वारा प्रायोजित है?
Ans:-जनरल इन्श्योरेंस कॉर्पोरेशन द्वारा
Q:-किन करों को केन्द्र आरोपित करता है और इससे प्राप्त राजस्व का विभाजन
केन्द्र व राज्य सरकार के मध्य वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार होता है?
Ans:-आयकर व केन्द्रीय उत्पाद शुल्क