अर्थशास्त्र के प्रश्न-उत्तर-15
अर्थशास्त्र के प्रश्न-उत्तर
Q:-भारत में प्रथम मजदूर संघ अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITVC) है जिसकी स्थापना 1920 में हुई थी, वर्तमान में इससे कुल श्रमिकों का कितने प्रतिशत भाग सम्बन्धित है?
Ans:-11.4%
Q:-मध्य कालिक उधार दर (Medium Term Lending Rate-MTLR) क्या है?
Ans:-वह दर जिस पर भारतीय औद्योगिक विकास बैंक उधार देता है।
Q:-भारत से सर्वाधिक मूल्य के रत्न एवं आभूषणों का निर्यात किस देश को होता है?
Ans:-संयुक्त राज्य अमेरिका
Q:-भारत सरकार ने तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन एवं प्रसार पर प्रतिबन्ध किस तारीख से आरोपित किया है?
Ans:-1 मई, 2004 से
Q:-एक्जिम नीति के तहत घोषित विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) योजना को कब से कार्यान्वित किया गया है?
Ans:-1 मई, 2004 से
Q:-भारत का सबसे बड़ा म्यूचुअल फण्ड संगठन कौनसा है?
Ans:-UTI
Q:-‘बाजार के नियम’ के प्रस्तुतकर्ता (प्रवर्तक) कौन थे?
Ans:-जे.वी. से
Q:-गैर-निष्पादन परिसम्पित्तियों के मामले में वित्तीय संस्थानों में अग्रणी स्थान किसका है?
Ans:-भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)
Q:-स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (SGSY) कब प्रारम्भ की गई थी?
Ans:-1 अप्रैल, 1999 को
Q:-मौद्रिक एवं साख नीति का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
Ans:-रिजर्व बैंक का वार्षिक नीतिगत दस्तावेज
Q:-सीमा शुल्क (Custom Duty) की अधिकतम दर (Peak Rate) कितनी है?
Ans:-20 प्रतिशत
Q:-ट्रैक्टर पर उत्पाद शुल्क की दर क्या है?
Ans:-शून्य
Q:-भारत के रत्न एवं आभूषणों के निर्यात में किसका अंश सर्वाधिक है?
Ans:-तराशे हुए हीरों का
Q:-पंच धारा योजना भारत के किस राज्य से सम्बन्धित है?
Ans:-मध्यप्रदेश
Q:-मूडिज (Moody’s) क्या है?
Ans:-अन्तर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी
Q:-‘हायर एण्ड फायर’ नीति का सम्बन्ध किससे है?
Ans:-मुआवजा देकर कर्मचारियों की छँटनी से
Q:-क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को उनके प्रवर्तक बैंकों में विलय करने की संस्तुति किसने की थी? Ans:-ए. एम. खुसरो समिति
Q:-डो जोन्स (Dow Jones) क्या है?
Ans:-न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज का शेयर बाजार
Q:-हिन्दू वृद्धि दर किससे सम्बन्धित है?
Ans:-राष्ट्रीय आय से
Q:-विश्व व्यापार संगठन (WHO) की सदस्य संख्या कितनी है?
Ans:-157
Q:-भारत में अनवरत योजना (Rolling Plan) किस अवधि के लिए बनाई गई थी?
Ans:-1978-1983
Q:-भारत का सबसे बड़ा व्यावसायिक बैंक कौनसा है?
Ans:-स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया
Q:-देश में सीमा शुल्क की अधिकतम दर क्या है?
Ans:-20 प्रतिशत
Q:-भारत में किस प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की खपत सर्वाधिक है?
Ans:-नाइट्रोजनी
Q:-भारत की राष्ट्रीय आय में किस क्षेत्र का सर्वाधिक योगदान है?
Ans:-तृतीयक क्षेत्र
Q:-सप्तऋषि का गठन किया गया था?
Ans:-स्वदेशी चाय उद्योग को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुझाव देने हेतु
Q:-सप्तऋषि समिति का सम्बन्ध है?
Ans:-स्वदेशी चाय उद्योग को सुदृढ़ बनाने हेतु सुझाव देना।
Q:-‘शंघाई सहयोग संगठन’ में कितने राष्ट्र सदस्य है?
Ans:-06
Q:-‘डो जोन्स’ (Dow Jones) किस स्टॉक एक्सचेंज का शेयर सूचकांक है?
Ans:-न्यूयार्क
Q:-उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क व सेवा कर श्रेणी में आते हैं?
Ans:-अप्रत्यक्ष कर
Q:-देश में सर्वाधिक शहरी आबादी राजधानी दिल्ली में है, यह शहरी आबादी का प्रतिशत कितना है?
Ans:-93.2 %
Q:-भारत में ग्रामीण बेरोजगारी के कौन-कौन से प्रमुख रूप हैं?
Ans:-मौसमी, अदृश्य और अल्प रोजगार
Q:-1934 में रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया एक्ट पारित किया गया, किन्तु इसकी स्थापना कब की गई?
Ans:-1 अप्रैल, 1935 को
Q:-मुद्रानीति नियमित होती है?
Ans:-रिजर्व बैंक द्वारा
Q:-भारत के विदेशी विनिमेय कोष (फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व) का प्रतिरक्षक (कस्टोडियन) कौन है?
Ans:-भारतीय रिजर्व बैंक
Q:-ऐसी प्रमुख लोकप्रिय कम्पनियों के शेयर, जो पिछले कई वर्षों से निरन्तर संवृद्धि के मार्ग पर अग्रसर हो तथा भविष्य में भी उनका और विकास होने की सम्भवना हो, कहलाती है? Ans:-ब्लू चिप्स (Blue Chips)
Q:-योजना आयोग एक परामर्शदात्री व विशेषज्ञ संस्था है, क्या भारतीय संविधान में इसका कोई उल्लेख है?
Ans:-नहीं
Q:-अन्तर्राष्ट्रीय मुद्राकोष द्वारा Enhanced Structural Adjustment Facility के
अन्तर्गत दिए जाने वाले ऋण पर किस वार्षिक दर से ब्याज लिया जाता है?
Ans:-0.5 %
Q:-पुनर्निर्माण एवं विकास के लिए अन्तर्राष्ट्रीय बैंक किस अन्य नाम से अधिक जाना जाता है?
Ans:-विश्व बैंक
Q:-भारतीय रूपए की विनिमय दर बनाए रखना, मौद्रिक नीति का निर्धारण करना तथा व्यावसायिक बैंको के बैंक का दायित्व निभाना किसका प्रमुख कार्य है?
Ans:-भारतीय रिजर्व बैंक
Q:-आयकर, निगम कर, व्यय कर, उपहार कर, सम्पत्ति कर, ब्याज कर, होटल व पर्यटन कर आदि किसके द्वरा आरोपित प्रत्यक्ष कर हैं?
Ans:-केन्द्र सरकार
Q:-सरकारी एजेंसी या निजी संस्था द्वारा किसी विशेष आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए दिया गया कोष कहलाता है?
Ans:-अर्थ साहाय्य
Q:-किस कर को मुद्रास्फीति बढ़ाने वाला माना गया है और इसका बोझ निर्धव वर्ग पर पड़ता है?
Ans:-अप्रत्यक्ष कर
Q:-सूती वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में ‘भारत का बोस्टन’ किस नगर को कहा जाता है?
Ans:-अहमदाबाद