अर्थशास्त्र के प्रश्न-उत्तर-18
अर्थशास्त्र के प्रश्न-उत्तर
Q:-भारत में केन्द्रीय बैंक के कार्य किसके द्वारा किए जाते हैं?
Ans:-भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा
Q:-बैंक दर (Bank Rate) से क्या अभिप्राय है?
Ans:-वह दर जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को उधार देता है।
Q:-भारत के किस बैंक ने सर्वप्रथम विभिन्न शहरों में स्थित अपने कार्यालयों को उपग्रह नेटवर्क से जोड़ा
Ans:-स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया ने
Q:-स्वतंत्र भारत में मुद्रा का अवमूल्यन प्रथम बार किस वर्ष किया गया था?
Ans:-1949 में
Q:-राजा चेलैया समिति की सिफारिशें किससे सम्बन्धित थी?
Ans:-प्रत्यक्ष व परोक्ष कर संरचना से
Q:-अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबन्ध व नियंत्रण के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का गठन किया गया है, इस बोर्ड में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करता है?
Ans:-वित्तमंत्री
Q:-किसी व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत उसकी सम्पत्ति के हस्तांतरण के समय लगाए जाने वाले कर को क्या कहते हैं?
Ans:-एस्टेट ड्यूटी (Estate Duty)
Q:-संविधान के अन्तर्गत सार्वजनिक कोष को उगाहने और व्यय करने का अधिकार किसे है?
Ans:-केन्द्र और राज्य सरकारों को
Q:-प्रत्यक्ष कर (Direct Tax) क्या होता है?
Ans:-वह कर, जो जिस व्यक्ति पर लगाया जाता है वह उसका भुगतान करता है, प्रत्यक्ष कर कहलाता है।
Q:-‘हिन्दू विकास दर’ की अवधारणा किस प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ने दी थी?
Ans:-प्रो. राजकृष्णा ने
Q:-इफ्को (IFFCO) क्या है?
Ans:-भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी संस्था
Q:-ऐसी मुद्रा जिसकी विनियम दर लगातार भुगतान संतुलन घाटे के कारण गिरती रहती है और इस प्रकार की मुद्रा को कोई भी देश अपने विनिमय कोष के भाग के रूप में अपने पास रखना नहीं चाहता, कैसी मुद्रा कहलाती है?
Ans:-उदार मुद्रा (Soft Currency)
Q:-ऐसी मुद्रा जिसकी विनिमय दर के गिरने की सम्भवाना हो या गिर रही हो तथा जिसे कोई भी स्वीकार करने से कतराता हो, क्या कहलाती है?
Ans:-उष्ण मुद्रा (Hot Currency)
Q:-ऐसे ऋण को क्या कहते हैं, जिसे कम ब्याज और लम्बी अवधि जैसी आसान शर्तों पर प्राप्त किया जाता है?
Ans:-उदार ऋण (Soft Loan)
Q:-कम आय वाले उपभोक्ता अपनी आय का अधिकांश भाग भोजन आदि पर व्यय करते हैं, लेकिन आय में जैसे-जैसे वृद्धि होती है, कुल आय का कम भाग भोजन पर व्यय होता है, यह किसका नियम कहलाता है?
Ans:-एंजिल का नियम (Engel’s Law)
Q:-स्टॉक एक्सचेंज में वे व्यक्ति जो शेयरों की कीमत बढ़ाना चाहते हैं, क्या कहलाते हैं? Ans:-तेजडि़या (Bulls)
Q:-अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में जिस मुद्रा की आपूर्ति माँग की अपेक्षा कम होती है, कैसी मुद्रा कहलाती है?
Ans:-हार्ड करेंसी (Hard Currency)
Q:-मेरिनों, ऊन उत्पादन की दृष्टि से, सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है, यह किसकी नस्ल है? Ans:-भेड़ की
Q:-किसी वस्तु पर लगाया गया कर जो उसकी मात्रा के आधार पर न लगाकर मूल्यानुसार लगाया जाता है, क्या कहलाता है?
Ans:-एड वेलोरम टैक्स (Ad Valorem Tax)
Q:-स्टॉक एक्सचेंज में जो व्यक्ति शेयरों की कीमत गिरने की आशा कर सौदे कर भविष्य में देने का वायदा कर बेचते हैं, क्या कहलाता है?
Ans:-मंदडि़या (Bears)
Q:-किसी राष्ट्र में विकास हो रहा है अथवा नहीं। इस तथ्य के अन्वेषण का पारम्परिक अस्त्र क्या है?
Ans:-सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की संवृद्धि दर
Q:-मानव विकास सूचकांक (HDI) प्रतिवर्ष किसके द्वारा तैयार किया जाता है?
Ans:-संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा
Q:-स्वतंत्रता के पश्चात् पहले 30 वर्षों में राष्ट्रीय आय की संवृद्धि की चक्रवृद्धि दर मात्र 3.4 प्रतिवर्ष रही, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री राजकृष्ण ने इसे क्या नाम दिया था?
Ans:-विकास की हिन्दू वृद्धि दर
Q:-सीडो (SIDO) सम्बन्धित है?
Ans:-लघु उद्योगों से
Q:-भारत में सबसे महत्वपूर्ण लघु उद्योग इकाइयाँ सम्बन्धित है?
Ans:-हथकरघा से
Q:-बैंक दर (Bank Rate) क्या है?
Ans:-जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंको को उधार देता है।
Q:-सभी व्यक्तियों को समय पर उनके लिए आवश्यक मूलभूत भोजन उपलब्ध होना खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करता है, खाद्य सुरक्षा को परिभाषित करते हुए वह परिभाषा किस संस्था ने दी है?
Ans:-खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने
Q:-किस औद्योगिक नीति प्रस्ताव को भारत का आर्थिक संविधान भी कहते हैं?
Ans:-औद्योगिक नीति, 1956 को
Q:-किसी देश का जीवन स्तर प्रमुखत: किससे जाना जाना जाता हैं?
Ans:-प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय से
Q:-‘भारत के लिए नियोजित अर्थव्यवस्था’ नामक पुस्तक किसने लिखी?
Ans:-सर एम. विश्वेश्वरैया
Q:-केन्द्र सरकार द्वारा घोषित योजना ‘संगम योजना’ ने किस वर्ग के कल्याण पर ध्यान केन्द्रित किया गया है?
Ans:-विकलांग वर्ग के
Q:-अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) का मुख्यालय कहाँ है?
Ans:-जेनेवा
Q:-यूरोपीय आर्थिक समुदाय का मुख्यालय कहाँ है?
Ans:-ब्रूसेल्स (बेल्जियम)
Q:-मोटर कारों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हिन्दुस्तान मोटर्स लिमिटेड पर किस औद्योगिक घराने का आधिपत्य है?
Ans:-बिड़ला घराने का
Q:-अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रमुख प्रहरी माना जाता है?
Ans:-विश्व व्यापार संगठन (WTO) को
Q:-भारत के प्राचीनतम केन्द्रीय श्रमिक संगठन AITUC को किस अन्य श्रमिक संगठन में विलय की योजना है?
Ans:-हिन्दू मजदूर सभा
Q:-भुगतान सन्तुलन को किस प्रकार परिभाषित किया जाता है?
Ans:-एक देश का शेष विश्व के साथ एक निश्चित समयावधि के दौरान किए जाने वाले मौद्रिक लेन-देन का विवरण
Q:-न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम किस योजना की विशिष्टता थी?
Ans:-पाँचवी पंचवर्षीय योजना की
Q:-भारत सरकार की बाजार से ऋण प्राप्त करने की क्षमता रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित किस अनुपात पर निर्भर करती है?
Ans:-वैधानिक तरलता अनुपात (SLR)