अर्थशास्त्र के प्रश्न-उत्तर-20
अर्थशास्त्र के प्रश्न-उत्तर
Q:-भारत में सकल घरेलू बचतों में किस क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक है?
Ans:-घरेलू क्षेत्र का
Q:-इण्डिया इज फॉर सेल नामक पुस्तक किसने लिखी है?
Ans:-चित्रा सुब्रह्मण्यम ने
Q:-दक्षेस (SAARC) की स्थापना कब हुई थी?
Ans:-1985 में
Q:-स्वामीनाथन समिति किस क्षेत्र से सम्बन्धित है?
Ans:-जनसंख्या नीति (1994)
Q:-भारतीय औद्योगिक पुनर्निर्माण बैंक (IRBI) की स्थापना कब हुई थी?
Ans:-20 मार्च, 1985
Q:-भारत में सर्वाधिक कम आय वाला राज्य कौन सा है?
Ans:-बिहार
Q:-विक्रेता बाजार क्या होता है?
Ans:-ऐसा बाजार जहाँ माँग की अपेक्षा पूर्ति कम होती है।
Q:-अंकटाड-IX (UNCTAD-IX) का आयोजन कहाँ किया गया था?
Ans:-मिडरैन्ड (दक्षिण अफ्रीका)
Q:-योजना में ‘कोर सेक्टर’ का क्या तात्पर्य है?
Ans:-चयनित आधारभूत उद्योग
Q:-भारत में सर्वाधिक गन्ना किस राज्य में उत्पन्न किया जाता है?
Ans:-उत्तर प्रदेश
Q:-भारत के किस राज्य में साक्षरता प्रतिशत सबसे अधिक है?
Ans:-केरल में
Q:-भारत के किस राज्य में जन्म-दर सबसे अधिक है?
Ans:-उत्तर प्रदेश में
Q:-भारत में शिशु मृत्यु-दर किस राज्य में सबसे अधिक है?
Ans:-उड़ीसा में
Q:-भारत में बाल-श्रमिकों की संख्या सबसे अधिक किस राज्य में है?
Ans:-आन्ध्र प्रदेश में
Q:-प्रथम पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई?
Ans:-कृषि एवं सिंचाई
Q:-भारत का सबसे पहला बैंक कौनसा था?
Ans:-बैंक ऑफ हिन्दुस्तान
Q:-टाटा आयरन एण्ड स्टील कम्पनी (TISCO) की स्थापना कब हुई थी?
Ans:-1907 में
Q:-नंजुनदप्पा समिति (1993) का सम्बन्ध किस विषय से था?
Ans:-रेल भाड़ा विषय से
Q:-एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
Ans:-मनीला (फिलीपीन्स)
Q:-भारत का सबसे बड़ा द्विपक्षीय दानदाता (Bilateral donor) देश है?
Ans:-जापान
Q:-डब्ल्यू डब्ल्यू एफ का क्या अर्थ है?
Ans:-वर्ल्ड वाइड फण्ड फॉर नेचर
Q:-नाबार्ड (NABARD), जो ग्रामीण विकास के लिए ऋण देता है, क्या है?
Ans:-बैंक
Q:-किस समिति ने कृषि जोतों (Agricultural holdings) पर कर लगाने की संस्तुति की थी?
Ans:-राज समिति ने
Q:-योजना आयोग द्वारा कौटिल्य पुरस्कार से सम्मानित पुस्तक ‘भारतीय आर्थिक नियोजन-यथार्थ और सम्भावनाएं’ के लेखक कौन हैं?
Ans:-प्रो. मधुसूदन त्रिपाठी
Q:-स्वर्ण जयन्ती शहरी रोजगार योजना कब से लागू की गई?
Ans:-17 सितम्बर, 1997 से
Q:-आर्थिक नियेाजन किस सूची का विषय है?
Ans:-समवर्ती सूची का
Q:-कपार्ट (Council for Advancement of People’s Action and Rural Technology-CAPART) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
Ans:-नई दिल्ली
Q:-भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की स्थापना कब की गई थी?
Ans:-1988 में
Q:-ग्रेशम का नियम किससे सम्बन्धित है?
Ans:-मुद्रा के प्रचलन से
Q:-क्या योजना आयोग सांविधिक आयोग है?
Ans:-नहीं
Q:-समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम (IRDP) किस वर्ष प्रारम्भ किया गया था?
Ans:-1978-79 में
Q:-‘बी.एन.युगांधर समिति’ किस क्षेत्र से सम्बन्धित है?
Ans:-राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना से
Q:-”प्रत्येक पूर्ति अपनी माँग स्वयं पैदा करती है” यह नियम किसने प्रतिपादित किया था? Ans:-जे.बी. से (J.B.Say)
Q:-उत्पादन की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश कौनसा है?
Ans:-भारत
Q:-विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई?
Ans:-1995 में
Q:-भारत में शेयर बाजारों के लिए मुख्य नियंत्रक का कार्य कौनसा संगठन करता है?
Ans:-भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)
Q:-निक्की (Nikkei) क्या है?
Ans:-टोकियो स्टॉक एक्सचेंज का शेयर मूल्य सूचकांक
Q:-भारतीय निर्यात-आयात बैंक (EXIM-Bank) की स्थापना कब की गई?
Ans:-1 जनवरी, 1982
Q:-आर्बिट्रेज (Arbitrage) का क्या अभिप्राय है?
Ans:-स्वतंत्र विदेशी मुद्रा बाजार में कम मूल्य पर क्रय की गई मुद्रा की अन्यत्र ऊँचे मूल्य पर बेचने की क्रिया
Q:-केन्द्र व राज्य के बीच वित्तीय विवादों के निपटारे हेतु मुख्य एजेन्सी कौनसी है?
Ans:-वित्त आयोग
Q:-भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर कौन है?
Ans:-के. सुब्बा राव
Q:-मुद्रा के अवमूल्यन का क्या अर्थ है?
Ans:-अन्य मुद्राओं की तुलना में देशी मुद्रा के मूल्य में कमी
Q:-राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान कहाँ है?
Ans:-हैदराबाद में
Q:-बन्द अर्थव्यवस्था (Closed economy) का क्या अर्थ है?
Ans:-आयात-निर्यात की अनुपस्थिति
Q:-उद्योगों के तीव्र विकास तथा औद्योगिकीकरण की रणनीति मुख्य रूप से किस योजना का अंग थी?
Ans:-द्वितीय योजना का
Q:-भारत की अर्थव्यवस्था कैसी है?
Ans:-विकासशील
Q:-भारत की राष्ट्रीय आय किसके द्वारा अनुमानित होती है?
Ans:-केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा