World Geography One Liner – Part – 1
June 14, 2021

- भू-आकृति विज्ञान (Geomorphology) का जन्मदाता किसे माना जाता है? – पेशेल
- प्रसिद्ध भौगोलिक ग्रन्थ ‘किताब-उल-हिन्द’ के लेखक कौन हैं? – अलबरूनी
- वायु में आपेक्षिक आर्द्रता मापन हेतु कौन सा उपकरण है? – हाइग्रोग्राफ
- रिक्टर स्केल का प्रयोग किसके मापने में किया जाता है? – भूकम्प के झटके
- भूकम्प के एक ही समय पर आने वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा क्या कहलाती है? – होमोसिस्मल
- समान चुम्बकीय झुकाव वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा क्या कहलाती है? – आइसोगोनल
- सूर्य और पृथ्वी के मध्य न्यूनतम दूरी कब होती है? – 3 जनवरी को
- सौरमण्डल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है? – शनि
- सूर्य के सबसे दूर कौन-सा ग्रह हैं? – वरुण
- सौरमण्डल का जन्मदाता किसे कहा जाता है? – सूर्य को
- पृथ्वी की ‘जुड़वाँ बहन’ कहे जाने वाले ग्रह का क्या नाम है? – शुक्र
- शुमेकर लेवी-9 धूमकेतु किस ग्रह से टकराया था? – बृहस्पति
- पृथ्वी के केन्द्र में पाया जाने वाला चुम्बकीय पदार्थ कौनसा है? – निकेल
- रेडियो-संचार में, प्रेषण ऐन्टेना द्वारा उत्सर्जित संकेत प्रतिबिंबित कहां होते हैं? – क्षोभ मण्डल पर
- 1° देशान्तर की सर्वाधिक दूरी कहाँ पर होगी? – कर्क रेखा पर
- उत्तरी प्रशान्त महासागर में अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के विचलन का क्या कारण है? – एल्यूशियन द्वीप समूह
- ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत-शिखर कौनसा है? – माउण्ट कोस्यूस्को
- किस महाद्वीप को ‘पठारी महाद्वीप’ कहते हैं? – अफ्रीका
- एशिया महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत-शिखर कौनसा है? – माउण्ट एवरेस्ट
- महाद्वीप और महासागर किस श्रेणी के उच्चावच हैं? – प्रथम श्रेणी
- प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था? – हैरी हैस
- सम्पूर्ण महासागरीय क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर महाद्वीपीय मग्न तट का विस्तार है? – 7.5%
- विश्व के सबसे लम्बे जलमग्न केनियन कहां पाये जाते हैं? – बेरिंग सागर में
- बेसाल्ट के रूपान्तरण के फलस्वरूप किस चट्टान का निर्माण होता है? – एम्फीबोलाइट
- किस देश में भूकम्प से उत्पन्न विनाशकारी समुद्री तरंगों को सुनामी कहते हैं? – जापान
- भूकम्प की उत्त्पत्ति से सम्बन्धित प्रत्सास्थ पुनश्चलन सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया है? – रीड
- एयर बस ज्वालमुखी कहाँ स्थित है? – अंटार्कटिक महाद्वीप
- पृथ्वी की सतह के नीचे द्रवीभूत शैल क्या कहलाता है? – मैग्मा
- दक्षिणी आल्प्स पर्वत-श्रेणी कहाँ स्थित है? – न्यूजीलैंड
- तकला माकन मरुभूमि किस देश में स्थित है? – चीन
- U-आकार की घाटी कहाँ पायी जाती है? – हिमानी क्षेत्र में
- सीफ का निर्माण किससे होता है? – पवन से
- पृथ्वी के वायुमण्डल का कितना प्रतिशत भाग 29km की ऊँचाई तक पाजा जाता है? – 97%
- वायुदाब कब सर्वाधिक होता है जब वायु होती है? – ठण्डी तथा शुष्क
- प्रतिचक्रवात में वायुदाब कहाँ अधिक होता है? – केन्द्र में
- किस प्रकार की वर्षा बिजली की चमक एवं बादलों की गरज के साथ होती है? – संवहनीय वर्षा
- विक्टोरिया झील कहां अवस्थित है? – पूर्वी अफ्रीका में
- पृथ्वी पर समुद्रतल से सर्वाधिक नीची झील कौनसी है? – मृत सागर
- एंजिल जलप्रपात किस नदी पर स्थित है? – ओरिनोको
- विश्व की सबसे बड़ी जहाजरानी नहर कौनसी है? – स्वेज नहर
- वर्ष 2000-05 की अवधि में वन क्षेत्र का सर्वाधिक ट्ठास जहाँ देखा गया, वह कौन सा देश है? – इण्डोनेशिया
- दक्षिण अमेरिका में शीतोष्ण घासस्थलों को क्या कहते हैं? – पैंपा
- जॉर्डन और इजराइल के मध्य कौन-सा सागर है? – मृत सागर
- सरगासो समुद्र किस महासागर में स्थित है? – अटलांटिक महासागर
- रेनेल जलधारा किस महासागर की जलधारा है? – अटलांटिक महासागर
- गल्फस्ट्रीम धारा की उत्पत्ति कहां से होती है? – मैक्सिको की खाड़ी में
- दैनिक ज्वार-भाटा के मध्य समयान्तर क्या होता है? – 24 घंटे 52 मिनट
- गंगा नदी का डेल्आ किस प्रकार का है? – चापाकार
- ह्नांगहो नदी किसमें गिरती है? – पीला सागर में
- चीन का शोक किस नदी के लिए प्रयोग किया जाता है? – ह्नांगहो