(Homonyms Words)-||श्रुतिसम/समोच्चारित भिन्नार्थक शब्द||
February 21, 2021
श्रुतिसम/समोच्चारित भिन्नार्थक शब्द (Homonyms Words) की परिभाषा
ऐसे शब्द जो पढ़ने और सुनने में लगभग एक-से लगते हैं, परंतु अर्थ की दृष्टि से भिन्न्न होते हैं, श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं।
दूसरे शब्दों में- कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनमें स्वर, मात्रा अथवा व्यंजन में थोड़ा-सा अन्तर होता है। वे बोलचाल में लगभग एक जैसे लगते हैं, परन्तु उनके अर्थ में भिन्नता होती है। ऐसे शब्द ‘श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द’ कहलाते हैं।
जैसे- घन और धन दोनों के उच्चारण में कोई खास अन्तर महसूस नहीं होता परन्तु अर्थ में भिन्नता है।
घन= बादल
धन= सम्पत्ति
हिंदी भाषा में ऐसे बहुत से शब्द हैं, जिनमें से कुछ की सूची नीचे दी जा रही है :
( अ )
शब्द | अर्थ | शब्द | अर्थ |
---|---|---|---|
(1) अचार आचार | खट्टा खाद्य पदार्थ व्यवहार | (2)अधम अधर्म | नीच पाप |
(3) अवधि अवधी | समय भाषा | (4) अन्न अन्य | अनाज दूसरा |
(5) अंस अंश | कन्धा हिस्सा | (6) अविराम अभिराम | लगातार सुन्दर |
(7)अध्ययन अध्यापन | पढ़ना पढ़ाना | (8)अभिसार अभीसार | प्रेमी से छिपकर मिलना आक्रमण |
(9)अंबर अंबार | वस्त्र, आकाश ढेर | (10)अगम आगम | दुर्गम शास्त्र |
(11)अन्यान्य अन्याय | दूसरे न्याय के विरुद्ध | (12)अरि अरी | शत्रु संबोधन |
(13)अवसान आसान | समाप्ति सरल | (14)आयात आयात | बाहर से आना लंबा, विस्तृत, विशाल |
(15) आदि आदी | प्रारम्भ आदत | (16) अँगना अंगना | आँगन स्त्री |
(17) अवलम्ब अविलम्ब | सहारा शीघ्र | (18) अन्त अंत्य | समाप्ति नीच |
(19) अम्बुज अंबुधि | कमल सागर | (20) अनिल अनल | हवा आग |
(21) अपेक्षा उपेक्षा | इच्छा निरादर | (22) अतुल अतल | जिसकी तुलना न हो तलहीन |
(23) अचर अनुचर | न चलनेवाला दास/नौकर | (24) अतुल अतल | जिसकी तुलना न हो तलहीन |
(25) अब्ज अब्द | कमल बादल/वर्ष | (26) अभिज्ञ अनभिज्ञ | जाननेवाला अनजान |
(27) अघ अग | पाप सूर्य/स्थावर | (28) अर्घ्य अर्घ | पूजनीय मूल्य |
(29) अनिष्ट अनिष्ठ | बुराई श्रद्धाहीन | (30) अब अव | इस समय एक उपसर्ग |
(31) अमित अमीत | अत्यधिक शत्रु | (32) अवंद्य अवध्य | निंदनीय बध न करने योग्य |
(33)अस्र अस्त्र | आँसू हथियार | (34) आगमी आगामी | ज्योतिषी आनेवाला |
(35)आसक्ति आसत्ति | अनुरक्ति निकटता | (36) आगमी आगामी | ज्योतिषी आनेवाला |
(37)आहुत आहूत | यज्ञ बुलाया/आमंत्रित | (38) अपत्य अपथ्य | सन्तान अहितकर |
(39)अलक अलका | बाल एक नगरी | (40) आवास आभास | वास-स्थान झलक |
(41)आस्तिक आस्तीक | ईश्वरवादी एक मुनि | (42)अरथी अर्थी | टिकठी/झाँजी चाहने वाला |
(43) अकर आकर | न करने योग्य खान/खदान | (44) अरबी अरवी | अरब की भाषा कन्द या घुइयाँ |
(45) अर्जन अर्चन | संग्रह पूजा | (46) अलिक अलीक | ललाट झूठा |
(47) अवलि आविल | पंक्ति गन्दा | (48) आँटी आँठी | सूत का लच्छा गुठली |
( इ )
शब्द | अर्थ | शब्द | अर्थ |
---|---|---|---|
(1) इति ईति | समाप्त भय | (2)इंदिरा इंद्रा | लक्ष्मी इंद्राणी |
(3) इस्तरी स्त्री | वह उपकरण जिससे कपड़ों को ‘प्रेस’ किया जाता है। महिला | (4) ईश ईष | स्वामी/मालिक शिव का एक अनुचर |
(5) ईसा ईशा | हरिष/बल ऐश्वर्य/दुर्गा/ईसा मसीह | (6) इत्र इतर | सुगन्ध दूसरा/चरस |