Modern History – Part – 11
June 16, 2021

- प्रश्न – अंग्रेजों ने पेशवा नाना साहब की पेंशन क्या कह कर बन्द कर दी? उत्तर – वह बाजीराव के पुत्र न होने से पेंशन पद के हकदार नहीं है।
- प्रश्न – कांग्रेस के जिस अधिवेशन में पूर्ण स्वतंत्रता की माँग की गई थी, उसके अध्यक्ष कौन थे? उत्तर – पं. जवाहरलाल नेहरू
- प्रश्न – हण्टर आयोग की नियुक्ति किस घटना से सम्बन्धित हैं? उत्तर – जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड से
- प्रश्न – भारतीय स्वतन्त्रता अधिनियम, 1947 किस दिन प्रभावी हुआ? उत्तर – 15 अगस्त, 1947 को
- प्रश्न – ‘हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी’ का गठन किसने किया था? उत्तर – चन्द्रशेखर आजाद ने
- प्रश्न – जयप्रकाश नारायण किस राजनीतिक दल से सम्बन्धित थे? उत्तर – कांग्रेस समाजवादी दल (कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी) से
- प्रश्न – बाल गंगाधर तिलक को लोकमान्य की उपाधि दी गई थी? उत्तर – होमरूल आन्दोलन के दौरान
- प्रश्न – अलीगढ़ आन्दोलन के संस्थापक थे? उत्तर – सर सैयद अहमद खाँ
- प्रश्न – ‘होमरूल’ आन्दोलन का मुख्य ध्येय था? उत्तर – भारत में ‘ब्रिटिश साम्राज्य’ के अन्दर ‘स्वशासन’ प्राप्त करना
- प्रश्न – महात्मा गांधी के साथ चम्पारण सत्याग्रह में भाग लेने वाले दो प्रमुख नेता थे? उत्तर – राजेन्द्र प्रसाद तथा अनुग्रह नारायण सिन्हा
- प्रश्न – ‘नेशनल लिबरेशन ऑफ इण्डिया’ किस कारण अस्तित्व में आया? उत्तर – कांग्रेस में ‘नरमपंथी’ तथा ‘उग्रपंथ्रियों’ में मतभेद के कारण
- प्रश्न – किन दो कांग्रेस अध्यक्षों को गांधीजी के अनुयायियों के विरोध और असहयोग के कारण पद त्याग करना पड़ा था? उत्तर – चितरंजनदास और सुभाषचन्द्र बोस को
- प्रश्न – द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद 1946 में कौनसा मिशन भारत आया था? उत्तर – कैबिनेट मिशन
- प्रश्न – किसके शासनकाल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर प्रतिबन्ध लगाया गया तथा उसके 1,20,000 से अधिक सदस्यों को गिरफ्तार किया गया? उत्तर – लॉर्ड विलिंग्डन के शासनकाल में
- प्रश्न – भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान अप्रैल 1906 में युगान्तर नामक साप्ताहिक का प्रारम्भ किसने किया था? उत्तर – बारीन्द्र कुमार घोष तथा भूपेन्द्रनाथ दत्त ने
- प्रश्न – भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान ज्यूरिख स्थित इन्टरनेशनल प्री इण्डिया कमेटी का अध्यक्ष कौन था, जिसने बाद में इण्डियन नेशनल पार्टी का प्रारम्भ किया? उत्तर – चम्पकरामन पिल्लै
- प्रश्न – किस आन्दोलन से अरविन्द घोष द्वारा लिखित ‘डॉक्ट्रिन ऑफ पैसिव रेजिस्टेंस’ नामक लेख श्रृंखला सम्बद्ध हैं? उत्तर – स्वदेशी तथा बहिष्कार आन्दोलन से
- प्रश्न – द्वितीय गोलमेज काफ्रेंस में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में भागीदारी की? उत्तर – महात्मा गांधी ने
- प्रश्न – आम जनता के लिए जीवनयापन तथा कार्य की बेहतर स्थितियाँ उपलब्ध कराने के लिए सन् 1911 में सोशल सर्विस लीग की स्थापना किसने की थी? उत्तर – नारायण मल्हार जोशी ने
- प्रश्न – भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान किसने ‘दी इण्डियन सोशयोलोजिस्ट’ नामक पत्रिका प्रारंभ की? उत्तर – श्यामजी कृष्णा वर्मा ने
- प्रश्न – भारत विभाजन के सन्दर्भ में उत्तर-पश्चिमी सीमान्त प्रान्त (NWFP) के राजनीतिक स्वरूप के विषय में खान-अब्दुल गफ्फार खाँ ने क्या घोषणा की थी? उत्तर – उत्तर-पश्चिमी सीमान्त प्रान्त न तो भारत के साथ सम्मिलित होगा और न पाकिस्तान के साथ वरन एक स्वतंत्र प्रभुता सम्पन्न (Sovereingn) पख्तुनिस्तान राज्य बनेगा
- प्रश्न – अक्टूबर 1943 में सुभाष चन्द्र बोस ने आरजी हुकूमत-ए-हिन्द की स्थापना कहाँ की थी? उत्तर – सिंगापुर में
- प्रश्न – किस एक कांग्रेस अधिवेशन में मूलभूत अधिकारों तथा आर्थिक नीति पर प्रस्ताव पारित किया गया? उत्तर – करांची (1930) अधिवेशन में
- प्रश्न – 1876 में इण्डियन एसोसिएशन की स्थापना से कौन सम्बन्धित हैं? उत्तर – आनन्द मोहन बोस तथा सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
- प्रश्न – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई? उत्तर – 28 दिसम्बर, 1885 को
- प्रश्न – थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना (1875 ई.) में किसने की? उत्तर – मैडम ब्लेवेटस्की एवं कर्नल ऑलकॉट ने
- प्रश्न – आर्कटिक होम इन द वेदाज नामक ग्रन्थ किसकी रचना है? उत्तर – लोकमान्य गंगाधर तिलक की
- प्रश्न – सविनय अवज्ञा आनदोलन (Civil Disobedience Movement) किसके नेतृत्व में चलाया गया? उत्तर – महात्मा गांधी के नेतृत्व में
- प्रश्न – कांग्रेस के किस अधिवेशन में भूमि सम्बन्धी 13 बिन्दु का कार्यक्रम बनाया गया? उत्तर – फैजपुर कांग्रेस अधिवेशन (1936)
- प्रश्न – महात्मा गांधी ने किसकी मृत्यु पर कहा था ”भारतीय सौर मण्डल से एक सितारा डूब गया है”– लाला लाजपत राय की मृत्यु पर
- प्रश्न – ‘स्वाधीनता हमारा लक्ष्य है और हिन्दुत्व ही हमारी आकांक्षा पूरी कर सकता है” यह कथन किसका है? उत्तर – अरविन्द घोषका
- प्रश्न – कांग्रेस सम्मेलनों को ”शिक्षित भारतीयो का वार्षिक राष्ट्रीय मेला” कह कर किसने कांग्रेस की आलोचना की? उत्तर – लाला लाजपतराय ने
- प्रश्न – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के त्रिपुरी अधिवेशन में वर्ष 1939 में सुभाषचन्द्र बोस को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया, यह त्रिपुरी कहाँ हैं? उत्तर – जबलपुर में
- प्रश्न – लन्दन में इण्डिया हाउस की स्थापना किसने की थी? उत्तर – श्यामजी कृष्ण वर्मा ने 1905 में
- प्रश्न – भारत विभाजन के समय ब्रिटिश भारत के किस एक प्रान्त ने एक संयुक्त एवं स्वतंत्र अस्तित्व के लिए योजना सामने रखी थी? उत्तर – पंजाब ने
- प्रश्न – भारत विभाजन के समय ब्रिटिश भारत के किस एक प्रान्त ने एक संयुक्त एवं अस्तित्व के लिए योजना सामने रखी थी? उत्तर – पंजाब ने
- प्रश्न – किसका कथन है,’एक देश के लिए स्वराज्य परम आवश्यक है और सुधार अथवा उत्तम राज्य इसके विकल्प नहीं हो सकते –लाला लाजपत राय का
- प्रश्न – चन्द्रशेखर आजाद का जन्म कहाँ हुआ था, उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा कहाँ ग्रहण की? उत्तर – जन्म : बादरका (उन्नाव, उत्तर प्रदेश) प्रारम्भिक शिक्षा : (झाबुआ, मध्य प्रदेश)
- प्रश्न – किस समाज सुधारक के प्रयत्नों के फलस्वरूप 1891 में सम्मति आयु अधिनियम (Age of Consent Act) पास हुआ, जिसमें 12 वर्ष से कम आयु की कन्याओं के विवाह पर रोक लगा दी गई? उत्तर – पारसी सुधारक वी.एम. मालवाबारी
- प्रश्न – दक्षिण अफ्रीका से लौटने के पश्चात गांधीजी ने प्रथम सफल सत्याग्रह कहाँ किया था? उत्तर – चम्पारण में
- प्रश्न – भारत विभाजन के सिद्धान्त को सर्वप्रथम किस नेता ने स्वीकार किया था? उत्तर – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने
- प्रश्न – प्रेस पर सभी प्रतिबन्ध किसके समय में समाप्त किए गए? उत्तर – चार्ल्स मेटकॉफ के समय में
- प्रश्न – ‘स्वर्ण हिन्दुओं की फीसीवादी कांग्रेस’ कहकर कांग्रेस का चरित्र निरूपण किसने किया था? उत्तर – मोहम्मद अली जिन्ना ने
- प्रश्न – गांधीजी ने भारत में प्रथम उपवास (Fast) किस घटना के सम्बन्ध में रखा था? उत्तर – अहमदाबाद की मिल (मिल मजदूरो के समर्थन में) हड़ताल के विरोध में
- प्रश्न – असहयोग आन्दोलन के दौर में अलीगढ़ में किस राष्ट्रीय शिक्षा संस्था को स्थापित किया गया था? उत्तर – जामिया मिलिया इस्लामिया
- प्रश्न – ‘पूर्ण स्वराज'(Complete Independence) दिवस सर्वप्रथमकब मनाया – 26 जनवरी, 1930 ई. को
- प्रश्न – किस स्वतंत्रता सेनानी को 1908 ई. में अलीपुर सेण्ट्रल जेल में फाँसी दी गई? उत्तर – खुदीराम बोस को
- प्रश्न – जलियाँबाग हत्याकाण्ड के विरोध में किस भारतीय ने वायसराय की कार्य परिषद (Executive Coucil) से त्याग-पत्र दिया था? उत्तर – सर शंकरन नायर ने
- प्रश्न – बाल गंगाधर तिलक को ‘भारतीय असन्तोष का जनक’ किसने कहा था? उत्तर – वेलेन्टाइन शिरोल ने
- प्रश्न – स्वदेशी आन्दोलन सबसे पहले कब प्रारम्भ हुआ? उत्तर – बंगाल विभाजन के विरूद्ध प्रारम्भ हुए आन्दोलन के समय