Modern History – Part – 16
June 16, 2021

- प्रश्न – अखिल भारतीय राजनीति में गांधीजी का पहला साहसिक कदम क्या था? उत्तर – चम्पारण आन्दोलन
- प्रश्न – भारत की स्वाधीनता के समय क्या महात्मा गांधी कांग्रेस के सदस्य थे? उत्तर – नहीं
- प्रश्न – भारतीय मुसलमान सामान्य रूप से उग्रवादी आन्दोलन की ओर आकर्षित क्यों नहीं हुए? उत्तर – उग्रवादियों की हिन्दू अतीत का राग अलापने की नीति के कारण
- प्रश्न – भारत के स्वातंत्र्य प्राप्ति के पश्चात किसने सुझाव दिया था कि ”अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाए ?”– महात्मा गांधी ने
- प्रश्न – ‘इंडिपेंडेस फॉर इण्डिया लीग’ की स्थापना किसके विरोध में की गई थी? उत्तर – नेहरू रिपोर्ट के
- प्रश्न – चम्पारण संघर्ष में किन नेताओं ने प्रमुखत: महात्मा गांधी का साथ दिया था? उत्तर – राजेन्द्र प्रसाद तथा अनुग्रह नारायण सिन्हा ने Modern India Questions and Answers
- प्रश्न – स्वतंत्रता आन्दोलन के क्रान्तिकारी आतंकवादियों का पहला महत्वपूर्ण साहसिक कार्यबर्रा डकैती माना जाता है, यह स्थान कहाँ था? उत्तर – पूर्वी बंगाल में
- प्रश्न – किस विधेयक को ‘भारतीय गुलामी विधेयक नं. 1 कह कर पुकारा गया?? उत्तर – सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक को
- प्रश्न – प्रखर राष्ट्रवादी अहरार आन्दोलन किन प्रमुख नेताओं ने प्रारम्भ किया? उत्तर – मौलाना मोहम्मद अली, हकीम अजमल खाँ, मजहर-उल-हक ने
- प्रश्न – तेभागा कृषक आन्दोलन किस प्रान्त में हुआ था? उत्तर – बंगाल में
- प्रश्न – अलीगढ़ आन्दोलन के जन्मदाता कौन थे? उत्तर – सर सैयद अहमद खाँ
- प्रश्न – मुस्लिम लीग ने भारत विभाजन की माँग सबसे पहले कब की थी? उत्तर – 1940 में
- प्रश्न – 1908 में 6 वर्ष के कारावास की सजा किस नेता को हुई थी? उत्तर – बाल गंगाधर तिलक को
- प्रश्न – महात्मा गांधी ने प्रथमनागरिक अवज्ञा आन्दोलन(Civil Disobedience Movement) किस घटना के पश्चात प्रारम्भ किया था? उत्तर – रौलेट एक्ट के पश्चात
- प्रश्न – लॉर्ड हार्डिंग पर किस क्रान्तिकारी ने बम फेंका था ?– रासबिहारी बोस ने
- प्रश्न – प्रथम विश्वयुद्ध में सैनिक विप्लव की तैयारी की सूचना अंग्रेजों को देने वाला देशद्रोही कौन था? उत्तर – कृपाल सिंह
- प्रश्न – असहयोग आन्दोलन का कार्यक्रम कांग्रेस के किस अधिवेशन में स्वीकार किया गया था ?? उत्तर – कलकत्ता अधिवेशन में
- प्रश्न – 13 मार्च, 1940 को क्रान्तिकारी ऊधम सिंह ने जालियाँवाला बाग हत्याकाण्ड से सम्बन्धित किस अंग्रेज की हत्या की थी? उत्तर – माइकल ओ डायर की
- प्रश्न – जब दिल्ली दरबार में महारानी विक्टोरिया को ‘केसर-ए-हिन्द’ की उपाधि से सुशोभित किया गया था, उस समय भारत का वायसराय कौन था ?? उत्तर – लॉर्ड लिटन
- प्रश्न – किस स्वतंत्रता सेनानी को अलीपुर सेन्ट्रल जेल में 1908 ई. में फांसी दी गई ?– खुदीराम बोस को
- प्रश्न – मुस्लिम लीग ने ‘मुक्ति दिवस'(Day of Deliverance) कब मनाया ?? उत्तर – जब कांग्रेस सरकार ने त्यागपत्र दिया
- प्रश्न – वी.डी. सावरकर को किस केस में फँसाया गया था ?– नासिक षडयंत्र केस में
- प्रश्न – ब्रिटिश पार्लियामेंट के किस अधिनियम के अन्तर्गत क्वीन विक्टोरिया ने ‘भारत की साम्राज्ञी'(Empress of India) की उपाधि ग्रहण की ?? उत्तर – द रॉयल टाइटिल्स अधिनियम 1876 के अन्तर्गत
- प्रश्न – 1857 के विद्रोह को सर्वप्रथम किसने Organised War For National Independence कहा?– वी. डी. सावरकर नेModern Indian History Most Important Questions
- प्रश्न – ‘बंगदर्शन’ किसका प्रमुख समाचार-पत्र था ?? उत्तर – बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का
- प्रश्न – 1905 में ‘भारत सेवक समाज'(Servants of Indian Society) की स्थापना किसने की?? उत्तर – गोपाल कृष्ण गोखले ने
- प्रश्न – बारीन्द्र कुमार घोष तथा भूपेन्द्रनाथ दत्ता ने कौनसा समाचार-पत्र प्रकाशित किया था? उत्तर – युगान्तर (1906में)
- प्रश्न – गणेश सावरकर (Ganesh Savarkar) तथा अनन्त कान्हारे (Anant Kanhare) किस षड्यंत्र से सम्बन्धित थे ?? उत्तर – नासिक षड्यंत्र (Nasik Conspiracy)
- प्रश्न – गदर आन्दोलन (Gadar Movement) का प्रमुख देश कौनसा था ?? उत्तर – अमरीका
- प्रश्न – किस व्यापारी के मुकदमे के सम्बन्ध में महात्मा गांधी 1893 में दक्षिण अफ्रीका गए थे? -अब्दुल्ला सेठ के मुकदमे में
- प्रश्न – किसने कहा था ‘I am with you whole heartedly and in terms of culture I am one of you’?? उत्तर – एनीबेसेंट (Annie Besant) ने
- प्रश्न – चापेकर बन्धुओं ने किन दो अंग्रेज अफसरों की हत्या कर दी थी? उत्तर – रैण्ड (Rand) लेफ्टी. आयर्स्ट (Lt. Ayrst) की
- प्रश्न – कांग्रेस की पूरी वर्किंग कमेटी व अन्य कुछ नेताओं को गिरफ्तार कर कांग्रेस को गैर-कानूनी संगठन कब घोषित किया गया? उत्तर – 9 अगस्त, 1942 को
- प्रश्न – 9 नवम्बर, 1942 को किस नेता ने हजारीबाग जेल से भागकर नेपाल में केन्द्रीय एक्शन कमेटी बनाकर आजाद दस्तों का गठन किया? उत्तर – जयप्रकाश नारायण ने
- प्रश्न – ‘फारवर्ड ब्लॉक’ नामक संस्था की स्थापना किसने की थी? उत्तर – सुभाषचन्द्र बोस ने
- प्रश्न – मार्च 1922 में पण्डित मोतीलाल नेहरू तथा देशबन्धु चितरंजन दास ने किस दल की स्थापना की थी? उत्तर – स्वराज दल की
- प्रश्न – बारदोली किसान आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया था ?? उत्तर – सरदार वल्लभ भाई पटेल ने
- प्रश्न – पेशावर केस (1922-23), कानपुर केस (1924) तथा मेरठ केस (1929-33) द्वारा किस आन्दोलन का दमन किया गया ?? उत्तर – कम्युनिस्ट आन्दोलन का
- प्रश्न – अप्रैल 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए मद्रास प्रान्त में त्रिचनापल्ली से वेदरनियम तक की पद यात्रा किसके नेतृत्व में आयोजित की गई थी?– चक्रवर्ती राजगोपालाचार्य के नेतृत्व में
- प्रश्न – संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसम्बर, 1946 को हुई थी। इसकी अध्यक्षता किसने की थी ? उत्तर – सच्चिदानन्द सिन्हा ने
- प्रश्न – 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक क्या था? उत्तर – कमल और रोटी
- प्रश्न – 1900 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मंच से बोलने वाली प्रथम महिला कौन थी? उत्तर – श्रीमती कमला गांगुली
- प्रश्न – 1917 के कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में अध्यक्ष कौन था? उत्तर – एनी बेसेन्ट
- प्रश्न – सरोजिनी नायडू कांग्रेस अध्यक्ष कब और किस अधिवेशन में बनी? उत्तर – 1925, कानपुर अधिवेशन में
- प्रश्न – कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी? उत्तर – एनी बेसेन्ट
- प्रश्न – आजादी की आवाज नाम से रेडियो चलाकर जंगलों में छिपकर गुप्त सूचनाओं के प्रसारण का कार्य किस महिला क्रान्तिकारी ने किया था? उत्तर – उषा मेहता ने
- प्रश्न – कांग्रेस के संस्थापक ए ओ ह्यूम कांग्रेस के अध्यक्ष कब बने? उत्तर – कभी नहीं
- प्रश्न – जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड 13 अप्रैल, 1919 को हुआ था, उस समय कांग्रेस अध्यक्ष कौन थे? उत्तर – पं. मदन मोहन मालवीय (26 दिसम्बर, 1918 से 28 दिसम्बर, 1919)
- प्रश्न – पं. मोतीलाल नेहरू कांग्रेस के अध्यक्ष कब बने? उत्तर – 1919 में (28 दिसम्बर 1919 से 4 सितम्बर, 1920) Modern Indian History Most Important Questions
- प्रश्न – रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्मदिन 6 मई, 1961 है यही जन्म भारत के एक महान व्यक्ति का भी है जिन्होंने इन्डिपेन्डेन्ट (Independent) नामक समाचार-पत्र भी निकाला था, कौन था? उत्तर – पं. मोतीलाल नेहरू