Modern History – Part – 20
June 16, 2021

- प्रश्न – महात्मा गांधी ने भारत में अपनी सत्याग्रह की तकनीक का प्रथम प्रयोग कहाँ पर किया? उत्तर – चम्पारण (बिहार)
- प्रश्न – कांग्रेस का 50वां अधिवेशन कहाँ और किसकी अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ था? उत्तर – फॅजपुर (1936) जवाहरलाल नेहरू
- प्रश्न – स्वामी विवेकानन्द ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना कहाँ की थी? उत्तर – वेलूर में
- प्रश्न – वहाबी आन्दोलन के प्रणेता थे? उत्तर – सैयद अहमद बरेलवी
- प्रश्न – वल्लभभाई पटेल को सरदार का खिताब किसने दिया था? उत्तर – बारदोली की महिलाओं ने
- प्रश्न – तेमागा आन्दोलन का संगठन किसने किया था? उत्तर – बंगाल किसान सभा ने
- प्रश्न – ‘वेदों की ओर चलो’ नारा किसने दिया था? उत्तर – स्वामी दयानन्द सरस्वती ने
- प्रश्न – 1905 में बंगाल विभाजन की घोषणा का वास्तवकि कारण था? उत्तर – बंगाल के राष्ट्रीय आन्दोलन को विघटित करना।
- प्रश्न – ‘भारत छोड़ो’ आन्दोलन का प्रस्ताव कहाँ पारित हुआ था? उत्तर – बम्बई में
- प्रश्न – अहमदिया आन्दोलन का श्रीगणेश हुआ था? उत्तर – पंजाब में
- प्रश्न – ‘तरूण स्त्री सभा’ की स्थापना कहाँ की गई थी? उत्तर – कलकत्ता में
- प्रश्न – ‘सवर्ण हिन्दुओं की फासीवादी कांग्रेस’ कहकर कांग्रेस का चरित्र निरूपण किसने किया था? उत्तर – मोहम्मद अली जिन्ना ने
- प्रश्न – भारत छोड़ो आन्दोलन के समय कांग्रेस अध्यक्ष कौन था? उत्तर – मौलाना अबुल कलाम आजाद
- प्रश्न – ब्रिटिश शासनकाल द्वारा भारत से धन निष्कासन के बारे में सर्वप्रथम किसने लिखा? उत्तर – दादा भाई नौरोजी ने Modern Indian History Most Important Questions
- प्रश्न – किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी को भारत का ‘फकीर’ कहा था? उत्तर – बिन्स्टन चर्चिल ने
- प्रश्न – ”ठीक उस समय जब जन-उत्साह अपनी पराकाष्ठा पर था पीछे हटने का आदेश देना राष्ट्रीय विपत्ति से कुछ कम नहीं था” असहयोग आन्दोलनके संदर्भ में यह कथन किसका था? उत्तर – सुभाषचन्द्र बोस का
- प्रश्न – भारत के लिए संविधान सभा बनाने की घोषणा किसके द्वारा की गई? उत्तर – कैबिनेट मिशन योजना
- प्रश्न – केन्द्रीय लेजिस्लेटिव असेम्बली के प्रथम भारतीय अध्यक्ष एवं भारत के संसदीय इतिहास में स्वस्थ परम्पराएं डालने वाले व्यक्ति कौन थे? उत्तर – विट्ठल भाई पटेल
- प्रश्न – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अंग्रेज अध्यक्ष होने का सम्मान किसे प्राप्त हुआ? उत्तर – जार्ज यूल
- प्रश्न – 1928 में प्रथम बाद ‘क्रान्ति अमर रहे’ का नारा किस संगठन ने दिया था? उत्तर – हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन
- प्रश्न – ‘फादर ऑफ इंडियन अनरेस्ट’ किस भारतीय को कहा जाता है? उत्तर – बाल गंगाधर तिलक
- प्रश्न – किस तिथि को कांग्रेस ने ‘राजनैति पीडि़तों का दिन’ मनाया– 18 अगस्त, 1929
- प्रश्न – ”हिन्दू तथा मुसलमान एक सुन्दर वधू अर्थात् भारत की दो आँखें हैं।” यह किसका कथन है? उत्तर – सैयद अहमद खान
- प्रश्न – किस वासराय के शासनकाल में एनी बेसेन्ट एवं बाल गंगाधन तिलक ने ‘होमरूल लीग’ की स्थापना की? उत्तर – लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय
- प्रश्न – 1857 की क्रान्ति के बारे में किसने यह मत दिया कि क्रान्ति अंग्रेजों के विरूद्ध हिन्दू–मुसलमानों का षड़यंत्र था? उत्तर – जेम्स आउट्रम
- प्रश्न – सिंगापुर में 5वीं लाइट इम्फैन्ट्री के सात सौ लोगों ने गदर पार्टी से प्रेरित होकर किसके नेतृत्व में विद्रोह किया – जमादार चिश्ती खान एवं सूबेदार डुंडे खान
- प्रश्न – मार्च 1925 में किस राष्ट्रवादी नेता को केन्द्रीय धारा सभा का अध्यक्ष चुना गया – विट्ठलभाई पटेल
- प्रश्न – प्रथम अखिल बंगाल छात्र सम्मेलन अगस्त 1928 में किसकी अध्यक्षता में हुआ – जवाहरलाल नेहरू
- प्रश्न – सशस्त्र क्रान्ति के संगठन के उद्देय से हिन्दुस्तान प्रजातंत्र संघ की स्थापना किस वर्ष की गई थी –अक्टूबर 1924 में Modern Indian History Most Important Questions
- प्रश्न – 1913 में मेवाड़ कृषक प्रतिरोध का नेतृत्व किसने किया था –सीताराम दास ने
- प्रश्न – महात्मा गांधी द्वारा स्थापित हरिजन सेवक संघ ने संस्थापक अध्यक्ष तथा महासचिव कौन थे? उत्तर – संस्थापक अध्यक्ष घनश्यामदास बिड़ला महासचिव? उत्तर – ठक्कर बाबा
- प्रश्न – इण्डियन एसोसिएशन का कांग्रेस में विलय कब हुआ? उत्तर – 1886 में
- प्रश्न – सुभाष को प्रथम बार कांग्रेस का अध्यक्ष कब और कहाँ चुना गया? उत्तर – 1938 हरपुरा (गुजरात में)
- प्रश्न – 1820-30 के दशक के अन्त में युवा बंगाल आन्दोलन का नेता और प्रेरणास्रोत कौन था – हेनरी विवियन डेरोजियो
- प्रश्न – गदर पार्टी ने 21 फरवरी, 1915 को भारत के किस प्रदेश में सशस्त्र विद्रोह की योजना बनाई? उत्तर – पंजाब में
- प्रश्न – किस प्रमुख अंग्रेज सांसद और राजनीतिज्ञ ने यह स्वीकार किया कि 1857 का विद्रोह ‘एक राष्ट्रीय विद्रोह था न कि एक सैनिक विद्रोह’? उत्तर – डिजरायली
- प्रश्न – 1857 के विद्रोह के किस मुख्य केन्द्र पर अंग्रेजों ने सर्वप्रथम पुनर्अधिकार किया? उत्तर – दिल्ली पर
- प्रश्न – अप्रैल 1858 में किस प्रमुख विद्रोही की गिरु्तारी के बाद विद्रोह समाप्त हुआ माना जा सकता है – तात्या टोपे
- प्रश्न – वहाबी आन्दोलन के संस्थापक कौन थे? उत्तर – सैयद अहमद रायबरेली
- प्रश्न – हिन्दुस्तान मजदूर सभा की स्थापना किसने की? उत्तर – सरदार वल्लभ भाई पटेल
- प्रश्न – किस संस्था को मदन मोहन मालवीय ने आगे जलकर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया? उत्तर – श्रीमती एनी बिसेन्ट द्वारा स्थापित केन्द्रीय हिन्दू स्कूल को
- प्रश्न – ‘कम्युनल अवार्ड'(Communal Award) किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया –रैम्जे मैकडोनाल्ड द्वारा
- प्रश्न – सन् 1943 में आजाद हिन्द फौज की स्थापना कहाँ की गई थी? उत्तर – सिंगापुर में
- प्रश्न – युवा बंगाल आन्दोलन का मुख्य केन्द्र क्या था? उत्तर – हिन्दू कॉलेज कलकत्ता
- प्रश्न – ‘एक देश के लिए स्वराज्य परम आवश्यक है सुधार अथवा उत्तम राज्य इसके विकल्प नहीं हो सकते’ यह कथन किसका है? उत्तर – लाला लाजपतराय का