Modern History – Part – 4
June 14, 2021

- प्रश्न – रॉलेट एक्ट किस वर्ष पारित हुआ? उत्तर – 1919
- प्रश्न – 1906 में लंदन में अभिनव भारत की स्थापना किसने की थी? उत्तर – विनायक दामोदर सावरकर ने
- प्रश्न – ”ठीक उस समय जब उत्साह अपनी पराकाष्ठा पर था पीछे हटने का आदेश देना, राष्ट्रीय विपत्ति से कुछ कम नहीं था”– सुभाषचंद्र बोस का
- प्रश्न – वह ब्रिटिश जिसने 1857 के भारतीय विद्रोह को ब्रिटिश पार्लियामेन्ट के ‘हाऊस ऑफ कॉमन्स’ में ‘राष्ट्रीय विद्रोह’ की संज्ञा दी थी? उत्तर – डिजरैली
- प्रश्न – 1939 ई. के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के त्रिपुरी अधिवेशन में सुभाष चन्द्र बोस अध्यक्ष निर्वाचित हुए,किन्तु उन्होंने त्यागपत्र दे दिया, इसके बाद किसे अध्यक्ष बनाया गया? उत्तर – राजेन्द्र प्रसाद
- प्रश्न – 1858 के महारानी के घोषणा पत्र में किस विषय पर नई नीति की घोषणा की गई? उत्तर – भारतीय देशी राज्यों से सम्बन्ध
- प्रश्न – भारत में लोक सेवा आयोग की प्रथम बार स्थापना किस अधिनियम के द्वारा हुई? उत्तर – गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्ट, 1935
- प्रश्न – महात्मा गांधी की आत्मकथा मूल रूप में किस भाषा में लिखी गई थी? उत्तर – अंग्रेजी भाषा में
- प्रश्न – किस ब्रिटिश शासक के समय में सर्वाधिक देशी राज्य ब्रिटिश भारत में मिलाए गए? उत्तर – लॉर्ड डलहौजी
- प्रश्न – 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान हजारीबाग जेल की दीवार फांदकर आन्दोलन में भाग लेने वाले वरिष्ठ कांग्रेस समाजवादी नेता कौन थे? उत्तर – जय प्रकाश नारायण
- प्रश्न – अन्तरिम सरकार के काल में मुस्लिम लीग द्वारा पैदा की हुई परेशिानियों से थककर एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा था,”जिन्ना विभाजन चाहते हैं, या नहीं, अब हम स्वयं विभाजन हैं” यह नेता कौन था? उत्तर – सरदार वल्लभभाई पटेल
- प्रश्न – कम्युनल अवार्ड और पूना पैक्ट के अन्तर्गत ‘शोषित वर्गों’ को कितने स्थान दिए गए थे? उत्तर – क्रमश: 71 और 147
- प्रश्न – बंगाल का विभाजन किस वायसराय के शासनकाल में हुआ? उत्तर – लॉर्ड कर्जन के शासनकाल में
- प्रश्न – 1857 के विद्रोह में झाँसी में नियुक्त ब्रिटिश सेनापति कौन था? उत्तर – ह्यू रोज
- प्रश्न – किसने कहा था ”मेरे बालक, नहीं तुम एक भारतीय प्रथम हो और उसके बाद की एक मुसलमान हो”– मोहम्मद अली जिन्ना
- प्रश्न – कांग्रेस द्वारा संयुक्त भारत के अपने आदर्श को त्यागकर विभाजन की बात स्वीकार करने का प्रमुख कारण क्या था? उत्तर – कांग्रेसी नेताओं ने अनुभव किया कि गृहयुद्ध की अपेक्षा विभाजन श्रेयकर है।
- प्रश्न – स्वदेशी आन्दोलन सबसे पहले कब प्रारम्भ हुआ? उत्तर – बंगाल विभाजन के विरूद्ध हुए आन्दोलन के समय
- प्रश्न – क्रिप्स मिशन के सम्बन्ध में यह कथन किसका था कि ”यह एक डूबते हुए बैंक पर अग्रिम तिथि का चैक था?”– महात्मा गांधी का
- प्रश्न – 1857 के विद्रोह में कानपुर में विद्रोहियों का नेतृत्व किसने किया? उत्तर – नाना साहब पेशवा ने
- प्रश्न – लन्दन में आयोजित गोलमेज सभा के तीनों अधिवेशनों में किस भारतीय नेता ने भाग लिया? उत्तर – डॉ. बी.आर.अम्बेडकर ने
- प्रश्न – किस देशी रियासत में जनमत संग्रह कराया गया था? उत्तर – जूनागढ़ में
- प्रश्न – वर्ष 1940 में किस वासयराय ने अगस्त प्रस्ताव प्रस्तुत किया था? उत्तर – लॉर्ड लिनलिथगो ने
- प्रश्न – गांधीजी के विरोध के बावजूद सुभाषचन्द्र बोस का कांग्रेस का अध्यक्ष किस वर्ष चुना गया था? उत्तर – 1939 में
- प्रश्न – सी.आर.दास ने असहयोग प्रस्ताव का विरोध कांग्रेस के किस अधिवेशन में किया था? उत्तर – कलकत्ता अधिवेशन में
- प्रश्न – भारत के विभाजन के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे? उत्तर – आचार्य जे.बी. कृपलानी
- प्रश्न – वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट किस वायसराय के शासनकाल में पारित हुआ था? उत्तर – लॉर्ड लिटन के शासनकाल में
- प्रश्न – 26 सितम्बर, 1932 को पूना समझौता किन-किन के बीच हुआ था? उत्तर – महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बीच
- प्रश्न – 1909 में घोषित संवैधानिक सुधारों को किस नाम से जाना जाता है? उत्तर – मार्ले-मिण्टों सुधार के नाम से
- प्रश्न – नेहरू रिपोर्ट को यह नाम किस नेहरू के कारण मिला? उत्तर – मोतीलाल नेहरू
- प्रश्न – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रति ब्रिटिश सरकार का रूख कांग्रेस के किस अधिवेशन से सख्त होने लगा था? उत्तर – इलाहाबाद (1888)
- प्रश्न – 20वी शताब्दी के आरम्भिक दो दशकों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य क्या था? उत्तर – औपनिदेशक स्वायत्तता
- प्रश्न – आजाद हिन्द फौज का प्रथम सेनापति कौन था? उत्तर – मोहन सिंह
- प्रश्न – ”ब्रिटिश सरकार ने इसे कांग्रेस विद्रोह की संज्ञा दी, जबकि कांग्रेस में इसे सरकार द्वारा लोगों को असह्य तनाव में रखने की सहज प्रतिक्रिया बताई” यह टिप्पणी किस संदर्भ में है? उत्तर – भारत छोड़ो आन्दोलन के
- प्रश्न – जलियांवाला बाग हत्याकांड की जाँच हेतु कांग्रेस द्वारा गठित समिति की अध्यक्षता किसने की थी? उत्तर – मोतीलाल नेहरू ने (इस समिति के अन्य सदस्य थे? उत्तर – गांधीजी, जयकर तैयवजी, एवं सी.आर.दास)
- प्रश्न – संयुक्त राज्य अमरीका में भारतीय क्रान्तिकारियों द्वारा प्रकाशित किया जाने वाला पत्र ‘गदर’ कितनी भाषाओं में निकाला जाताथा? उत्तर – चार भाषाओं में (गुरूमुखी, उर्दू, गुजराती और हिन्दी)
- प्रश्न – वह कांग्रेस प्रेसीडेंट कौन था जिसने 1942 में क्रिप्स के साथ तथा शिमला कॉन्फेंस में वेवल के साथ वार्ता की? उत्तर – अबुल कलाम आजाद
- प्रश्न – होमरूल आन्दोलन के नेताओं ने ‘होमरूल’ शब्द कहाँ के सदृश आन्दोलन से ग्रहण किया था? उत्तर – आयरलैण्ड
- प्रश्न – ब्रिटिश के विरूद्ध विद्रोही नेता रानी गाइडिल्यू कहाँ की थी? उत्तर – नागालैण्ड की
- प्रश्न – गांधीजी द्वारा मार्च 1930 में डांडी नामक स्थान पर कानून भंग कर नमक बनाने के साथ किस आन्दोलन की शुरूआत हुई थी? उत्तर – सविनय अवज्ञा आन्दोलन
- प्रश्न – असहयोग आन्दोलन की वापसी से असंतुष्ट चितरंजन दास एवं मोतीलाल नेहरू आदि ने कांग्रेस के गया (बिहार) अधिवेशन के दौरान किस पार्टी का गठन किया था? उत्तर – स्वराज पार्टी का
- प्रश्न – 1920 में खिलाफत आन्दोलन के दौरान किसने ‘केसरे हिन्द’ स्वर्ण पदक, जुलू युद्ध पदक और बोअर युद्ध पदक लौटा दिया था? उत्तर – गांधीजी ने
- प्रश्न – सन् 1943 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने भारत आजाद कराने के लिए कहाँ एक स्थायी सरकार की घोषणा की थी? उत्तर – सिंगापुर
- प्रश्न – किस आरोप में भगत सिंह और उनके साथियों को 23 मार्च, 1931 को फाँसी दी गई थी? उत्तर – वर्ष 1928 में लाहौर में सान्डर्स की हत्या
- प्रश्न – कड़े विरोध के कारण 1911 ई. में सरकार को बंग-भंग का आदेश वापस लेना पड़ा, यह निर्णय जॉर्ज पंचम के दिल्ली दरबार (1911) में लिया गया, यह निर्णय किस वर्ष लागू हुआ? उत्तर – 1912 में
- प्रश्न – ”अब हम भारत को विदेशी दासता से मुक्त कराने के लिए खुला संघर्ष करेंगे, और आप मेरे कामरेड और सभी देशवासी इस संघर्ष में शामिल होने के लिए आमंत्रित हैं” उक्त शब्द किसने कहे थे? उत्तर – लाहौर अधिवेशन में अपने अध्यक्षीय भाषण में जवाहरलाल नेहरू ने
- प्रश्न – ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों से परामर्श किए बिना, भारत को द्वितीय विश्व युद्ध में भागीदार बना दिए जाने के विरोध में व्यक्तिगत सत्याग्रह का रास्ता चुना गया, 17 अक्टूबर, 1940 को इस प्रकार का सत्याग्रह करने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति कौन थे? उत्तर – विनोबा भावे
- प्रश्न – जब सरकारी सेनाओं ने जलियांवाला बाग में एकत्रित निहत्थे लोगों पर गोलियाँ चलाई तो यह घटना ‘जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड’ (1919) के रूप में सामने आई, बाग में एकत्रित लोग किसका विरोध कर रहे थे? उत्तर – दो लोकप्रिय नेताओं सत्यपाल एवं सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी का विरोध
- प्रश्न – 20 फरवरी, 1947 को ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने किस तिथि तक अंग्रेजों द्वारा भारत छोड़ देने की घोषणा की? उत्तर – जून 1948
- प्रश्न – सरदार पटेल के नेतृत्व में बारदोली आन्दोलन कब हुआ था? उत्तर – 1928 में
- प्रश्न – 13 अगस्त, 1932 में मैक्डोनाल्ड अवार्ड की घोषणा के पश्चात यरबदा जेल में गांधीजी ने क्यों ‘मृत्यु तक आमरण अनशन’ प्रारम्भ कर दिया? उत्तर – इसने दलितों को पृथक प्रतिनिधित्व प्रदान किया।