Modern History – Part – 5
June 14, 2021

- प्रश्न – 1923 में सी.आर. दास तथा मोतीलाल नेहरू ने कांग्रेस खिलाफत स्वराज्य पार्टी का गठन किया, उनका उद्देश्य था? उत्तर – व्यवस्थापिका के कार्यों में गतिरोध पैदाकर सरकार का ध्यान भारतीय माँगों की ओर आकृष्ट करना।
- प्रश्न – चम्पारणमेंप्रचलित’तिनकठिया पद्धति’ किसानों के लिए शोषणकारी पद्धति थी, इस पद्धति में व्यवस्था थी कि? उत्तर – किसान, अपनी भूमि के कम-से-कम 3/20वें भाग में अनिवार्य रूप से नील की खेती करें।
- प्रश्न – खेड़ा सत्याग्रह समाप्त हुआ? उत्तर – जब गांधीजी को ज्ञात हुआ कि सरकार ने यह आदेश जारी किया है कि लगान की वसूली केवल उन्हीं किसानों से की जाए जो इसे वहन करने में सक्षम हैं।
- प्रश्न – बी.के.दत्त एवं भगत सिंह ने केन्द्रीय लेजिस्लेटिव एसेम्बली में बम फेंका इसके पीछे उनका क्या उद्देश्य था? उत्तर – पब्लिक सेफ्टी बिल एवं ट्रेड डिसप्यूट बिल के प्रति विरोध व्यक्त करना।
- प्रश्न – 1929 में 14 सूत्रीय माँगे किसके द्वारा प्रस्तुत की गई थी? उत्तर – मुहम्मद अली जिन्ना द्वारा
- प्रश्न – 1942 में ब्रिटिश सरकार ने क्रिस्प मिशन भारत क्यों भेजा? उत्तर – द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीयों का समर्थन प्राप्त करने हेतु
- प्रश्न – अप्रैल, 1946 में दिल्ली में हुए मुस्लिम लीग के अधिवेशन में घोषणा की गई कि लीग पाकिस्तान की माँग मनवाने के लिए प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस मनाएगी। यह दिवस किस तिथि को मनाया गया? उत्तर – 16 अगस्त, 1946 को
- प्रश्न – अगस्त प्रस्ताव एवं क्रिप्स मिशन (1942) की असफलता तथा कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए आन्दोलन के दौरान राष्ट्रीय सरकार की स्थापना की माँग को अस्वीकार किए जाने पर कांग्रेस ने बम्बई के विशेष अधिवेशन में 8 अगस्त, 1942 को ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव पास किया, इसी अवसर पर गांधीजी ने बम्बई के ग्वालिया टैंक मैदान में लोगों को क्या नारा दिया? उत्तर – करो या मरो
- प्रश्न – वेवल योजना पर विचार करने के लिए 25 जून, 1945 को शिमला में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस, मुस्लिम लीग, केन्द्रीय विधान सभा के यूरोपीयन दल तथा अन्य निमंत्रित लोगों ने भाग लिया, परन्तु किस कारण कार्यकारिणी के निर्माण पर कोई समझौता नहीं हुआ? उत्तर – साम्प्रदायिक मतभेद के कारण
- प्रश्न – 1907 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला विभाजन हुआ था? उत्तर – सूरत अधिवेशन में
- प्रश्न – किसने कहा था,”कांग्रेस पतन के लिए लड़खड़ा रही है, मेरी सबसे बड़ी अभिलाषा है, जब तक मैं भारत में हूँ कांग्रेस की शान्तिपूर्ण समाप्ति में सहायता करना है”– लार्ड कर्जन
- प्रश्न – कांग्रेस ने पहली बार कब देशी रियासतों के प्रति अपनी नीति घोषित की – 1920 के नागपुर अधिवेशन में
- प्रश्न – ‘समूचा भारत एक विशाल बंदीगृह है,’ उपर्युक्त कथन किसका है? उत्तर – सी.आर.दास
- प्रश्न – अखिल भारतीय अस्पृश्यता संघ की स्थापना किसने की थी? उत्तर – महात्मा गांधी
- प्रश्न – दादा भाई नौरोजी द्वारा लिखित उस पुस्तक का नाम बताइए जिसमें अंग्रेजों द्वारा भारत के आर्थिक शोषण के विषय में लिखा गया है? उत्तर – पावर्टी एण्ड अनब्रिटिश रूल इन इण्डिया
- प्रश्न – प्रथम गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया व इसकी अध्यक्षता किसने की? उत्तर – उद्घाटन जॉर्ज पंचम तथा अध्यक्षता इंग्लेण्ड के प्रधानमंत्री रेमजे मैक्डोनाल्ड ने की।
- प्रश्न – साइमन कमीशन कब और क्यों भारत आया? उत्तर – 1928 में, 1919 के अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा करने हेतु भारत आया था।
- प्रश्न – ब्रिटिश साम्राज्य का भारतीय अर्थव्यवस्था पर जो सबसे घातक प्रभाव पड़ा, वह था भारतीय पूँजी और अन्य वस्तुओं का भारत से बाहर इंग्लैण्ड में जाना और उसके बदले में भारत को कुछ भी प्राप्त न होना, इसे किस रूप में जाना जाता है? उत्तर – ड्रेन ऑफ वेल्थ
- प्रश्न – 1915 में काबुल में अन्तरिम अस्थायी भारत सरकार की स्थापना किसने की थी? उत्तर – राजा महेन्द्र प्रताप ने
- प्रश्न – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना में ए.ओ.ह्यूम की अहम भूमिका थी, कांग्रेस में उनका आधिकारिक पक्ष क्या था? उत्तर – महासचिव का
- प्रश्न – द्वि-राष्ट्र सिद्धान्त 1930 में सर मुहम्मद इकबाल ने दिया था, जिसका रचा गीत ‘सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दुस्तां हमारा’, लेकिन ‘पाकिस्तान’ शब्द का सृजन कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के एक स्नातक ने किया था, इस स्नातक का क्या नाम था? उत्तर – रहमत अली
- प्रश्न – 5 फरवरी, 1922 को उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में चौरी-चौरा नामक स्थान पर उत्तेजित आन्दोलनकारियों की एक भीड़ ने 21 सिपाहियों एवं एक थानेदार को थाने में बन्द कर दिया और आग लगा दी, हिंसा की इस घटना से क्षुब्ध होकर गांधीजी ने तुरन्त किस आन्दोलन के स्थगन (12 फरवरी, 1922) की घोषणा कर दी? उत्तर – असहयोग आन्दोलन
- प्रश्न – कांग्रेस के संस्थापक ए.ओ.ह्यूम 1857 की क्रान्ति के समय किस नगर के जिला मजिस्ट्रेट थे? उत्तर – इटावा के
- प्रश्न – महात्मा गांधी, जब द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने लंदन गए थे, तो कहाँ ठहरे थे? उत्तर – किंग्सले हाल में
- प्रश्न – ‘सत्य व अहिंसा ही मेरा ईश्वर है’ किसने कहा अथवा लिखा है? उत्तर – महात्मा गांधी
- प्रश्न – 19 जुलाई, 1950 को बंगाल का विभाजन किसने किया? उत्तर – लॉर्ड कर्जन ने
- प्रश्न – चौरी-चौरा काण्ड, स्वराज पार्टी की स्थापना तथा प्रिन्स ऑफ वेल्स की भारत यात्रा का बहिष्कार (1921) किस वाइसराय के कार्यकाल की घटनाएं है? उत्तर – लॉर्ड रीडिंग के कार्यकाल की
- प्रश्न – 6 अप्रैल, 1930 को गांधीजी ने किस स्थान पर नमक कानून को भंग किया था? उत्तर – दाण्डी में
- प्रश्न – वह कौनसे कांग्रेस अध्यक्ष थे जिन्होनें 1942 में क्रिप्स के साथ तथा शिमला कॉन्फ्रेन्स में वावेल के साथ वार्ता की थी? उत्तर – अबुल कलाम आजाद
- प्रश्न – भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के इतिहास में गरम दल तथा नरम दल अलग कब हुए? उत्तर – 1907 ई. में
- प्रश्न – अगस्त 1942 में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की मीटिंग में, मुम्बई में कौनसा प्रस्ताव पारित किया गया था? उत्तर – भारत छोड़ो आन्दोलन
- प्रश्न – ”हम दया की भीख नहीं माँगते, हम तो केवल न्याय चाहते हैं, ब्रिटिश नागरिक के समान अधिकारों का जिक्र नहीं करते, हम स्वशासन चाहते हैं” यह कथन है? उत्तर – दादा भाई नौरोजी
- प्रश्न – मुजफ्फरपुर बम काण्ड जिसमें प्रफुल्ल चाकी और खुदीराम बोस शामिल थे, कब घटित हुआ? उत्तर – 1908 में
- प्रश्न – बिहार में वहाली आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया? उत्तर – विलायती अली ने
- प्रश्न – गांधीजी ने 1930 में ‘डांडी मार्च’ किस घटना के विरोध में किया था? उत्तर – नमक पर टैक्स लगाने के विरोध में
- प्रश्न – अशफाक उल्ला किस षड़यंत्र केस से सम्बन्धित थे? उत्तर – काकोरी रेल डकैती काण्ड से
- प्रश्न – भारत में सती प्रथा उन्मूलन में किस गवर्नर जनरल का मुख्य स्थान रहा? उत्तर – लॉर्ड विलियम बैंटिक का
- प्रश्न – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन किसकी पदावधि (Tenure) में हुआ था? उत्तर – लॉर्ड डफरिन के कार्यकाल में
- प्रश्न – ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना किसने की? उत्तर – ज्योतिबा फूले ने
- प्रश्न – 1922 में गांधीजी ने कौनसा आन्दोलन वापस लिया था? उत्तर – असहयोग आन्दोलन
- प्रश्न – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन थे? उत्तर – बदरूद्दीन तैय्यद जी
- प्रश्न – महात्मा गांधी को सर्वप्रथम ‘राष्ट्रपिता’ कहकर किसने सम्बोधित किया था? उत्तर – सुभाषचन्द्र बोस ने
- प्रश्न – खिलाफत आन्दोलन के प्रमुख नेता अब्दुल बारी सम्बन्धित थे? उत्तर – देवबन्द स्कूल से
- प्रश्न – भारत का विभाजन किस प्लान के द्वारा हुआ था? उत्तर – माउण्टबेटेन प्लान द्वारा
- प्रश्न – भगतसिंह एवं उनके साथियों को किस आरोप में फाँसी की सजा दी गई? उत्तर – सॉण्डर्स हत्याकाण्ड में
- प्रश्न – राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाला पहला भारतीय था/थी? उत्तर – मैडम भीकाजी कामा (मैडम भीकाजी कामा ने सन् 1907 ई. में जर्मनी में स्टूटगार्ड नामक जगह पर पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया था)
- प्रश्न – भारत में कौनसे आन्दोलन में महात्मा गांधी ने पहली बार भूख हड़ताल का प्रयोग शस्त्र की तरह किया – अहमदाबाद मिल हड़ताल (1918)
- प्रश्न – जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड के दोषी जनरल डायर की हत्या किस स्वतंत्रता सेनानी ने की? उत्तर – ऊधम सिहं ने
- प्रश्न – नौसेना विद्रोह (1946 ई) के प्रमुख नेता कौन थे? उत्तर – एम.एस.खान