Modern History – Part – 7
June 15, 2021

- प्रश्न – भारतीय स्वाधीनता संग्राम के नेताओं में से कौन ‘मिस्टर नैरोमेजोरिटी’ के नाम से जाना जाता था? उत्तर – दादा भाई नौरोजी
- प्रश्न – बंगाल में क्रांतिकारी आतंकवाद की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को किसके लेखन से सशक्त बनाया? उत्तर – बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय
- प्रश्न – कांग्रेस के अन्दर शक्तिशाली प्रभावक गुट के रूप में कार्य करने के लिए ‘कांग्रेस नेशनलिस्ट पार्टी’ किसने बनाई थी? उत्तर – मदन मोहन मालवीय एवं एम. एस. अणे
- प्रश्न – 1857 के विद्रोह के नायकों में से किसी ने फ्रांस के सम्राट को लिखा था,”अंग्रेजी सरकार के अन्याय का शपथ भंग के कार्य चारों ओर ऐसे दहक रहे हैं जैसे सूर्य की किरणें”– नाना साहब ने
- प्रश्न – भारतीय स्वतंत्रता में रजवाड़ों की स्वतंत्रता का समावेश सम्बन्धी प्रस्ताव कांग्रेस के किस अधिवेशन में पारित किया गया? उत्तर – त्रिपुरी (मार्च 1939 में) अधिवेशन में
- प्रश्न – ”ब्रिटिश सरकार ने इसे कांग्रेस विद्रोह की संज्ञा दी, जबकि कांग्रेस ने इसे सरकार द्वारा लोगों को असह्य तनाव में रखने की सहज प्रतिक्रिया बताई” यह टिप्पणी किस आन्दोलन के संदर्भ है? उत्तर – भारत छोड़ो आन्दोलन के
- प्रश्न – 31 दिसम्बर, 1929 को अर्धरात्रि में भारतीय राष्ट्रध्वज को किसने फहराया था? उत्तर – जवाहरलाल नेहरू ने
- प्रश्न – नेहरू रिपोर्ट द्वारा अनुमोदित डोमीनियन स्टेट्स के विचारका किसने विरोध किया था? उत्तर – सुभाषचन्द्र बोस ने
- प्रश्न – ”गांधीजी की दाण्डीमार्च नेपोलियन की एल्वा से पेरिस की ओर किए गए अभियान के समान थी” उपर्युक्त कथन किस राष्ट्रवादी राजनेता का है? उत्तर – सुभाषचन्द्र बोस का
- प्रश्न – 1921 में मोपला विद्रोह कहाँ हुआ था? उत्तर – मालावार में
- प्रश्न – ”विदेशी राज्य चाहे वह कितना ही अच्छा क्यों न हो स्वदेशीराज्य की तुलना में कभी अच्छा नहीं हो सकता” यह कथन किसका है? उत्तर – दयानन्द सरस्वती
- प्रश्न – लन्दन में आयोजित गोलमेज सम्मेलन (Round Table Conference) के किस सत्र में गांधीजी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया– द्वितीय गोलमेज परिषद 7 सितम्बर, 1931 से 1 दिसम्बर 1932
- प्रश्न – स्वदेशी आन्दोलन प्रारम्भ किया गया था? उत्तर – बंगाल के विभाजन का विरोध करने हेतु
- प्रश्न – ”भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य ब्रिटेन या उसके उपनिवेशों की तरह भारत में अपनी सरकार का गठन करना है”, यह कथन है? उत्तर – दादा भाई नौरोजी का
- प्रश्न – 19 मई, 1928 में पंडित मोतीलाल नेहरूकी अध्यक्षता में गठित समिति ने 10 अगस्त, 1928 को अपनी रिपोर्ट (नेहरू रिपोर्ट) प्रस्तुत की, इस रिपोर्ट में कौन सा विषय शामिल था? उत्तर – भारत के लिए संविधान की रूपरेखा
- प्रश्न – गांधीजी ने 1932 में किस समझौता के अन्तर्गत हरिजनों के लिए पृथक निर्वाचन की व्यवस्था के विरोध में आमरण अनशन कियाथा? उत्तर – कम्यूनल अवार्ड (ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैकडोनाल्ड द्वारा घोषणा की गई थी कि हरिजन के लिए अलग निर्वाचन की व्यवस्था की जाएगी)
- प्रश्न – 1909 में नासिक में जैक्सन हत्याकाण्ड में किस क्रान्तिकारी का हाथ था? उत्तर – अनंत कन्हारे
- प्रश्न – कैलिफोर्निया में 1907 में ‘इण्डियन इंडिपेन्डेंस लीग’ की स्थापना किसने की थी? उत्तर – तारकनाथ दास ने
- प्रश्न – 1905 में ‘भवानी मन्दिर’ नामक पुस्तक किस क्रांतिकारी ने लिखी थी? उत्तर – बारीन्द्र कुमार घोष
- प्रश्न – महात्मा गांधी ने किस अंग्रेजी साप्ताहिक समाचार-पत्र का सम्पादन किया था? उत्तर – यंग इण्डिया का
- प्रश्न – बम्बई की त्रिमूर्ति के नाम से जाने जाते हैं? उत्तर – फिरोजशाह मेहता, के.टी. तेलंग और दादाभाई नौरोजी
- प्रश्न – भारत के विभाजन के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे? उत्तर – आचार्य जे.ब.कृपलानी
- प्रश्न – अध्यक्ष्ीय संबोधन के समय किस कांग्रेस अध्यक्ष ने हिन्दी भाषा के लिए रोमन लिपि लागू करने की वकालत की थी? उत्तर – मौलाना अबुल कलाम आजाद ने
- प्रश्न – ‘सत्यार्थ प्रकाश’ नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई थी? उत्तर – स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा
- प्रश्न – ‘भारतीय असंतोष का जनक’ किसे कहा गया था? उत्तर – बाल गंगाधर तिलक
- प्रश्न – शिमला सम्मेलन (25 जून, 1945) किस वायसराय के कार्यकाल में बुलाया गया? उत्तर – लॉर्ड वेवेल
- प्रश्न – भारतीय स्वतंत्रता की घोषणा किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने की थी? उत्तर – एटली ने
- प्रश्न – लॉर्ड कर्जन ने वर्ष 1905 में बंगाल विभाजन कर दिया, विभाजनकिस वर्ष में वापस लिया गया? उत्तर – 1911 में
- प्रश्न – ‘हरीपुरा’ जहाँ भारतीय कांग्रेस का 51वाँ वार्षिक अधिवेशन 1938 में सुभाषचन्द्र बोस की अध्यक्षतामेंहुआ था, यह किस राज्य में स्थ्ति है? उत्तर – गुजरात
- प्रश्न – भारत छोड़ो आन्दोलन के समय पटना सचिवालय गोली काण्ड की घटना कब घटी? उत्तर – 11 अगस्त, 1942
- प्रश्न – किस ब्रिटिश कमांडर ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को हराया था? उत्तर – ह्यूरोज ने
- प्रश्न – महात्मा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा खेड़ा आन्दोलन प्रारम्भ करने का क्या कारण था? उत्तर – ब्रिटिश सरकार द्वारा मनमाने लगान निर्धारण करने तथा उसे माफ करने से मना करने के विरोध में
- प्रश्न – स्वतंत्रता से पूर्व किन तीन प्रमुख महिला नेताओं की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई? उत्तर – डॉ. एनी बेसेंट, सरोजिनी नायडू, नेली सेन गुप्त
- प्रश्न – गांधीजी के द्वारा साबरमती आश्रम (अहमदाबाद, गुजरात) की स्थापना कब हुई? उत्तर – 1916 में
- प्रश्न – 29 मई, 1857 को किस देशभक्त सैनिक को विद्रोह के आरोप में बैरकपुर में फाँसी की सजा दी गई थी? उत्तर – मंगल पाण्डेय
- प्रश्न – भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के इतिहास में, उग्रपंथी (गरमदल-Extremists) नरमपंथी (ठण्डेदल –Moderates) से अलग कब हुई? उत्तर – 1907 ई. में
- प्रश्न – 20 फरवरी, 1947 को ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने किस तिथि तक अंग्रेजों द्वारा भारत छोड़ देने की घोषणा की –जून, 1948
- प्रश्न – स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार की स्थापना सुभाषचन्द्र बोस ने कहाँ की थी? उत्तर – सिंगापुर में
- प्रश्न – लाला लाजपत राय पर किए गए लाठीचार्ज के विरूद्ध में अंग्रेज अधिकारी सैण्डर्स की हत्या कहाँ कर दी गई? उत्तर – लाहौर में
- प्रश्न – कैबिनेट मिशन भारत कब और क्यों भेजा गया? उत्तर – 1946 में भारतीयों की सत्ता हस्तान्तरण का मार्ग खोजने के लिए
- प्रश्न – ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों से परामर्श किए बिना, भारत को द्वितीय विश्व युद्ध में भागीदार बना दिए जाने के विरोध में व्यक्तिगत सत्याग्रह का रास्ता चुना गया। 17 अक्टूबर, 1940 को इस प्रकार का सत्याग्रह करने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति थे? उत्तर – विनोबा भावे
- प्रश्न – बास्दोली में कर न अदायगी अभियान का नेतृत्व किसने किया है? उत्तर – सरदार पटेल
- प्रश्न – भारतीय इतिहास में 6 अप्रैल, 1930 की तिथि जानी जाती है? उत्तर – महात्मा गांधी द्वारा डांडी मार्च हेतु
- प्रश्न – किसने कहा था –”अगर सरकार स्वत: स्वराज्य का दान देती है, तो मैं धन्यवाद दूंगा, लेकिन मैं उसे स्वीकार नहीं करूंगा जब तक कि मैं उसे स्वयं हासिल न कर पाऊँ”– विपिन चन्द्र पाल
- प्रश्न – अगस्त प्रस्ताव (August Offer) का लक्ष्य था? उत्तर – भारत को औपनिवेशिक स्वराज्य देना
- प्रश्न – अछूतों व निम्न वर्ग के लोगों को प्रान्तीय एवं केन्द्रीय विधान परिषदों में स्थान सुरक्षित करने के लिए 1932 में महात्मा गांधी और भीमराव अम्बेडकर के बीच कौनसा समझौता हुआ था? उत्तर – पूना समझौता
- प्रश्न – महात्मा गांधी ने कब व किस तनाव से दु:खी होकर 21 दिनों तक उपवास रखा? उत्तर – 1924 ई. में साम्प्रदायिक तनाव से दु:खी होकर
- प्रश्न – जतीनदास किस आरोप में बन्दी बनाए गए? उत्तर – लाहौर षड़यंत्र
- प्रश्न – ”हम या तो भारत को आजाद करेंगे अथवा इस प्रयास में अपनी जान दे देंगे” यह नारा किसने दिया था? उत्तर – महात्मा गांधी ने
- प्रश्न – वर्ष 1907 के किस अधिवेशन में कांग्रेस के अन्दर फूट पड़ गई तथा उग्रवादी और उदारवादी दल पृथक हो गए? उत्तर – सूरत अधिवेशन में