Modern History – Part – 8
June 15, 2021

- प्रश्न – वह कौनसी घटना थी जिसके बाद महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार के विरूद्ध अपना सर्वप्रथम असहयोग आन्दोलन प्रारम्भ किया? उत्तर – रोलेट एक्ट
- प्रश्न – सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार का गठन कब ओर कहाँ किया था? उत्तर – सन् 1943 में, सिंगापुर में
- प्रश्न – मुस्लिम समाज में सुधार लाने एवं उसमें व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए किस मुस्लिम आन्दोलन द्वारा किया गया? उत्तर – अहमदिया आन्दोलन द्वारा
- प्रश्न – मुस्लिम लीग ने किस दिन को ‘पाकिस्तान दिवस’ के रूप में मनाया? उत्तर – 27 मार्च, 1947
- प्रश्न – चम्पारण जनपद में ‘तिनकठिया’ प्रथा का तात्पर्य था? उत्तर – किसानों द्वारा 3/20 भू-भाग पर नील की खेती करना
- प्रश्न – गांधीजी ने चम्पारण से सत्याग्रह आन्दोलन प्रारम्भ किया गांधीजी कोचम्पारण आने का निमंत्रण किसने दिया था? उत्तर – राजकुमार शुक्ल
- प्रश्न – भारतीय भाषाओं के अखबारों का दमन करने के लिए वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट कब बना? उत्तर – 1878
- प्रश्न – 23 दिसम्बर, 1912 को गर्वनर जनरल लॉर्ड हार्डिंग पर दिल्ली के चाँदनी चौक में बम फेंकने का काण्ड किसके नेतृत्व में हुआ था? उत्तर – रास बिहारी बोस
- प्रश्न – 5 फरवरी, 1922को गोरखपुर जिले (उ.प्र्) में चौरी-चौरा नामक एक छोटे से गाँव में थाने में आग लगा दी गई। जिससे 22 पुलिसकर्मी मारे गए इस घटना के कारण गांधीजी ने अपना कौनसा आन्दोलन वापस ले लिया? उत्तर – असहयोग आन्दोलन
- प्रश्न – कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना किसने की थी? उत्तर – आचार्य नरेन्द्र देव
- प्रश्न – मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार का वास्तविक उद्देश्य क्या था? उत्तर – दै्वधशासन प्रणाली लागू करना
- प्रश्न – राजगोपालाचारी ने कांग्रेस एवं मुस्लिम लीग के मध्य सहयोग बढ़ाने हेतु 10 जुलाई, 1944 को एक फॉर्मूला प्रस्तुत किया, जिसे उन्हीं के नाम पर ‘राजगोपालाचारी फॉर्मूला‘ के नाम से जाना जाता है,यह फॉर्मूला अप्रत्यक्ष रूप से पृथक पाकिस्तान की अवधारणा का ही प्रस्ताव था। गांधीजी की इस सम्बन्ध में क्या प्रतिक्रिया थी – गांधीजी ने इसका समर्थन किया।
- प्रश्न – सूर्यसेन किस संगठन से सम्बन्धित था? उत्तर – इंडियन रिपब्लकन आर्मी
- प्रश्न – नागा आन्दोलन नागा जनजाति द्वारा प्रारम्भ किया गया, जिसका नेतृत्व एक युवा नागा नेता जदोनांग ने किया। अंग्रेजों के विरूद्ध रूख अख्तियार कर लेने पर अंग्रेजो ने जदोनांग को गिरफ्तार कर 1931 में फाँसी पर लटका दिया। इसके बाद इसका नेतृत्व किस युवती द्वारा किया गया? उत्तर –गैडिनलियु द्वारा
- प्रश्न – सिगफोस आन्दोलन कहाँ और कब हुआ था? उत्तर – असम, 1830 में
- प्रश्न – ट्रिब्यून समाचार-पत्र का प्रकाशन और ‘पंजाब नेशनल बैंक‘ की स्थापना किसके द्वारा की गई थी? उत्तर – लाला हरशिन लाल
- प्रश्न – ढाका अनुशीलन समिति की स्थापना किसके द्वारा की गई थी? उत्तर – पुलिनदास द्वार
- प्रश्न – खुदाई-खिदमतगार के नाम से किसे जाना जाता हैं? उत्तर – खान अब्दुल गफ्फार खान/फ्रंटियर गांधी
- प्रश्न – लॉर्ड लिटन के शासनकाल में भव्य ‘दिल्ली दरबार‘ का आयोजन किया गया था, जिसमें विक्टोरिया को कौनसी उपाधि प्रदान की गई? उत्तर – कैसर-ए-हिन्द
- प्रश्न – श्यामजी कृष्ण वर्मा का ‘इण्डियन सोशियोलॉजिस्ट‘ व मैडम कामा का ‘वन्दे मातरम‘ पत्र जो स्वतंत्रता आन्दोलन के समय के महत्वपूर्ण प्रकाशन थे, कहाँ से प्रकाशित किए जाते थे? उत्तर – क्रमश: लंदन व पेरिस से
- प्रश्न – खैरा (गुजराजत) में किसान आन्दोलन का संगठन किया? उत्तर – महात्मा गांधी ने
- प्रश्न – फरवरी 1883 में प्रस्तावित तत्कालीन गवर्नर जनरल की कार्यकारी परिषद के न्याय सदस्य सर इलबर्ट के नाम से इलबर्ट बिल का अधिकारिक नाम था? उत्तर – क्रिमिनलप्रोसीजर एमेंडमेंट कोड बिल
- प्रश्न – यूरोपीय नील बागान मालिको द्वारा ब्ंगाल में किसानों के शोषण के परिणामस्वरूप बंगाल का नील आन्दोलन शुरू हुआ जिसे 1869 ई. में लिखित नाटक ‘नील दर्पण‘ में दर्शाया गया था, इसके लेखक कौन थे? उत्तर – दीनबंधु मित्रा
- प्रश्न – बंगाल टीर्नेसी एक्ट जिसके अनुसार किसानों द्वारा 12 वर्षों तक एक ही गाँव में एक ही भूमि पर खेती करने पर उसे इस भूमि का दखलंदाजीव अन्य अधिकार दिए गए थे, कब लागू किया गया? उत्तर –1885 ई. में
- प्रश्न – दो होमरूल लीग स्थापित किए गए, पहला अप्रैल 1916 ई. में बी. जी. तिलक द्वारा तथा दूसरा …… श्रीमति एनी बेसेंट द्वारा? उत्तर – सितम्बर 1916 ई. में
- प्रश्न – 1919 में लागू किए गए ‘एनार्किकल एण्ड रिवोल्यूशनरी क्राइम्स एक्ट‘ (अराजकता तथा क्रान्तिकारी अपराध विधेयक) का लोकप्रिय नाम क्या था? उत्तर – रौलेट एक्ट
- प्रश्न – ओटोमन तुर्क साम्राज्य की प्रथम विश्व युद्ध में हार के कारण मुसलमानों का नाराज होना। सेवर की सन्धि (1920 ई.) में तुर्को के साथ कठोर शर्तो का आग में घी का कार्य, अंग्रेजो द्वारा सुल्तान के विरूद्ध उकसा जाने से अरब में विद्रोह जिससे भारतीय मुस्लिमों की भावनाओं का आहत होना आदि किस भारतीय आन्दोलन के कारण थे – खिलाफत आन्दोलन
- प्रश्न – तीसरे गोलमेज सम्मेलन (अधिवेशन) (नवम्बर 17-दिसम्बर 24, 1932 तक) में कांग्रेस के किस प्रतिनिधि ने भाग लिया? उत्तर – इस अधिवेश्न में कांग्रेस के किसी भी प्रतिनिधि द्वारा भाग नहीं लिया गया।
- प्रश्न – अंग्रेजों ने भारत से धन का दोहन किया जिसे अर्थशास्त्री आर. सी. दत्त, दादाभाई नौरोजी तथा अन्य लोग आर्थिक दोहन के नाम से पुकारते हैं, इस सम्बन्ध पर पॉवर्टी एण्ड अन-ब्रिटिश् रूल इन इंडिया (1871) किसी कृति है? उत्तर – दादा भाई नौरोजी
- प्रश्न – जनता के बेहतर जीवन एवं काम के लिए एम. एम. जोशी ने 1911 में बम्बई में ‘सोशल सर्विस लीग’ की स्थापना की इन्होनें 1920 में बम्बई में ऑल इण्डिया ट्रेड युनियन कांग्रेस की स्थापना की, जब यह संगठन सोवियत संघ की ओर झुकने लागा, तो 1929 में इससे अलग होकर इन्होनें किस संगठन की स्थापना की? उत्तर – इंडियन ट्रेड यूनियन फेडरेशन
- प्रश्न – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में ‘इंडियन ओपीनियन’तथा भारत में यंग इंडिया साप्ताहिक-पत्र अंग्रेजी में प्रकाशित किए उन्होनें गुजराती में किस पत्र का प्रकाशन किया? उत्तर – नवजीवन
- प्रश्न – विलियम जोंस ने 1784 में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना की। इस सोसायटी ने विभिन्न भाषाओं में प्राचीन पाण्डुलिपियों का एक विशाल भण्डार जमा किया और विद्वतापूर्वक पत्रिका ‘जर्नल ऑफ दि एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल’ का प्रकाशन किया। विलियम जोंस ने कालिदास के किस नाटक का अनुवाद किया– ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’
- प्रश्न – निम्न व्यक्तियों का किन-किन संगठनों से सम्बन्ध था। महादेव गोविंद रानाडे,देरोजियों, श्री नारायण गुरू, नवाब अब्दुल लतीफ? उत्तर – क्रमश: इंडियनसोशल कॉन्फ्रेंस, यंग बंगाल मूवमेंट, श्री नारायण धर्म परिपालन योगम, मोहम्मडन लिटरेरी सोसायटी
- प्रश्न – 1878 के वर्नाक्यूलर प्रेस कानून के अन्तर्गत प्रेस की स्वतंत्रता पर कठोर प्रतिबन्ध लगाए गए और 1819के हथियार कानून के द्वारा भारतीयों के हथियार रखने को जुर्म ठहराया। ये कानून किस वायसराय के कार्यकाल में हुए? उत्तर – लॉर्ड लिटन (1876-1880)
- प्रश्न – आगा खाँ के साथ मुस्लिम शिष्टमण्डल अक्टूबर 1906 में शिमला में वायसराय मिंटो से मिला। शिष्टमण्डल का नेता कौन था? उत्तर – आगा खाँ
- प्रश्न – असहयोग आन्दोलन के दौरान प्रिंस ऑफ वेल्स भारत आए। जो उनकास्वागत आम हड़तालों व प्रदर्शनों द्वारा किया गया। वे कब भारत पहुँचे -17 नवम्बर 1921 को
- प्रश्न – उत्तर प्रदेश के चौरी-चौरा नामक स्थान पर जनता भड़क उठी और उसने एक पुलिस थाने को आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मी जलकर मर गए। इस घटना के बाद गांधीजी ने कौनसा आंदोलन रोकने का फैसला किया? उत्तर – असहयोग आन्दोलन
- प्रश्न – ब्रिटिश और विदेशी कम्युनिस्ट एजेंट समझे जाने वाले व्यक्तियों को बाहर निकालने व मजदूर संगठनों को गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ब्रिटिश सरकार ने 1929 में कौनसा कानून बनाया? उत्तर – पब्लिक सेफ्टी एक्ट
- प्रश्न – प्रथम स्वाधीनता संग्राम 1859 से पूर्व अंग्रेजों द्वारा किए जा रहे आर्थिक शोषण के विरूद्ध संथाल विद्रोह कहाँ किया गया था? उत्तर – बिहार में (1855-56 में)
- प्रश्न – 1929 में उदारवादी ट्रेड यूनियन नेताओं ने ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) से अलग होकर एन.एम.जोशी के नेतृत्व में किस नई संस्था का गठन किया? उत्तर – इण्डियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC)
- प्रश्न – कांग्रेस के अन्दर फूट पड़ने से किस अधिवेशन में उदारवादी और उग्रवादी दल अलग हो गए? उत्तर – सूरत अधिवेशन (1907) में
- प्रश्न – जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद पंजाब में फैली अशान्ति की जाँच के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे? उत्तर – मोतीलाल नेहरू
- प्रश्न – 1912 में गवर्नर जनरल लॉर्ड हार्डिंग की गाड़ी पर बम किसने फैंका था? उत्तर – रासबिहारी बोस ने
- प्रश्न – असयोग आन्दोलन प्रारम्भ करते समय भारत का वायसराय कौन था? उत्तर – लॉर्ड चेम्सफोर्ड
- प्रश्न – किस आन्दोलन में महात्मा गांधी ने देशवासियों को ‘करो या मरो'(Do or Die) का नारा दिया था? उत्तर – भारत छोड़ो (Quit India) आन्दोलन में
- प्रश्न – भारत छोड़ो आन्दोलन (1942) के समय कांग्रेस अध्यक्ष कौन थे? उत्तर – मौलाना अबुल कलाम आजाद
- प्रश्न – 1857 के विद्रोह में दिल्ली में विद्रोहियों का वास्तविक नेतृत्व किसने किया? उत्तर – बख्त खान ने (बहादुर शाह जफर ने औपचारिक नेतृत्व किया)
- प्रश्न – कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षताकरने वाले प्रथम अंग्रेज कौन थे? उत्तर – जार्ज यूले (1888 इलाहाबाद अधिवेशन)
- प्रश्न – भगतसिंह, राजगुरू एवं सुखदेव को किस केस में फाँसी की सजा दी गई? उत्तर – लाहौर षड़यंत्र केस में