Modern History – Part – 9
June 15, 2021

- प्रश्न – जब भारत को स्वतंत्रता मिली, उस समय ब्रिटेन में किस दल की सरकार श्री? उत्तर – श्रमिक दल (Labour Party) की
- प्रश्न – किस आन्दोलन के दौरान गांधीजी को सर्वप्रथम महात्मा कहा जाने लगा? उत्तर – चम्पारण आन्दोलन के दौरान
- प्रश्न – ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? उत्तर – लाला लाजपत राय
- प्रश्न – असहयोग आन्दोलन के दौरान विदेशी वस्त्रों को जलाने पर किसने महात्मा गांधी को पत्र लिखकर कहा था कि ”यह निष्ठुर बर्बादी है”– रबीन्द्रनाथ टैगोर ने
- प्रश्न – 29 मार्च, 1857 किस देशभक्त सैनिक को विद्रोह के आरोप में बैरकपूर में फाँसी की सजा दी गई थी? उत्तर – मंगल पाण्डे को
- प्रश्न – ऑल इंण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की स्थापना किस वर्ष हुई -1920
- प्रश्न – कम्युनिस्ट इन्टरनेश्नल का नेतृत्व करने के लिए चुने गए प्रथम भारतीय थे? उत्तर – एम. एन. राय
- प्रश्न – भारत सेवक समाज की स्थापना किसने और कब की? उत्तर – गोपाल कृष्ण गोखले ने, सन् 1905 में
- प्रश्न – भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली किस वर्ष स्थानान्तरितकीगई? उत्तर – सन् 1911 में
- प्रश्न – किस गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गांधी नें इण्डियन नेशनल कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया? उत्तर – द्वितीय सम्मेलन में
- प्रश्न – किसने कहा था ‘महात्मा गांधी अहिंसात्मक क्रान्ति के सौम्य पैगम्बर (Prophet) थे? उत्तर – लैरी कॉलिन्स और डोमिनिक लैपियर
- प्रश्न – सामाजिक धार्मिक संगठन ‘तत्वबोधिनी सभा’ का प्रारम्भ किसने किया था? उत्तर – देवेन्द्रनाथ टैगोर ने
- प्रश्न – भारत में प्रथम भारतीय महिला विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी? उत्तर – डी.के.कार्वेने ने (1916 में बम्बई में)
- प्रश्न – भारत की प्रथम राष्ट्रीय समाचार एजेंसी थी? उत्तर – दि फ्री प्रेस ऑफ इण्डिया
- प्रश्न – भारत की ‘शैक्षणिक नीति में फिल्टरेशन’ सिद्धान्त के प्रतिपादक थे? उत्तर – मैकाले
- प्रश्न – औपनिवेशक भारत के आर्थिक इतिहास को चार चरणों, व्यापारिक पूंजीवाद, मुक्त व्यापार पूंजीवाद औद्योगिक पूंजीवाद तथा वित्तीय पूंजीवाद में किसने विभाजित किया– आर.सी.दत्त ने
- प्रश्न – वह कौन से राष्ट्रवादी थे जो योजनात्मक आर्थिक विकासके आधार पर राष्ट्र निर्माण के पक्षधर थे, वह एक इन्जीनियर भी थे? उत्तर – एम. विश्वेश्वरैया
- प्रश्न – मानव के लिए ‘एक धर्म एक जाति और एक परमेश्वर’ का नारा किसने दिया था? उत्तर – श्रीनारायण गुरू ने
- प्रश्न – 1857 के विद्रोह के सम्बन्ध में किसने यह विचार व्यक्त किया ‘मेरठ का विद्रोह गरमी की आँधी की भाँति अचानक एवं अल्पकालिक था’– एस.एन.सेन ने
- प्रश्न – भारत छोड़ो प्रस्ताव का लेखक कौन था? उत्तर – जवाहरलाल नेहरू
- प्रश्न – ‘द हिस्ट्री ऑफ द इण्डियन नेशनल कांग्रेस’ के लेखक कौन है? उत्तर – डॉ. बी. पट्टाभि सीतारमैया
- प्रश्न – बंगाल विभाजन के विरोध स्वरूप कौनसा आन्दोलन प्रारम्भ हुआ? उत्तर – स्वदेशी आन्दोलन
- प्रश्न – मुस्लिमों ने अलग राज्य पाकिस्तान के लिए सर्वप्रथम आवाज कब उठाई? उत्तर – 1930 के अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के इलाहाबाद अधिवेशन में
- प्रश्न – जून 1922 में गठित ‘सविनय अवज्ञा आन्दोलन जाँच समिति (Civil Disobedience Enquiry Committee) के अध्यक्ष कौन थे? उत्तर – हकीम अजमल खाँ
- प्रश्न – ‘मेरी नीति, जब से मैं भारत आया हूँ, कांग्रेस को नपुंसक (Impotent) बना रही है’ यह किसका कथन है? उत्तर – लॉर्ड कर्जन का
- प्रश्न – ‘चक्कर लगाने वाली देशभक्ति'(Patriotism in Locomotion) शब्दावली का प्रयोग किसके लिए हुआ था? उत्तर – कांग्रेस पार्टी के लिए
- प्रश्न – साइमन कमीशन के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन के दौरान लाल लाजपतराय को गम्भीर चोंटे आई, जिनके परिणामस्वरूप अन्तत: उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना कहाँ घटी? उत्तर – लाहौर
- प्रश्न – प्रथम गोलमेज के सम्बन्ध में किसने कहा –”सम्मेलन में भारत को दो कड़वी गोलियाँ, रक्षोपाय (Safeguards) तथा संघ, प्रदान की, जिन्हें खाद्य बनाने के लिए उत्तरदायित्वरूपी शक्कर (Sugar) में लपेट (Coated) दिया गया”– जवाहरलाल नेहरू ने
- प्रश्न – किस आन्दोलन में महात्मा गांधी ने पहली बार भूख हड़ताल का प्रयोग शस्त्र की तरह किया? उत्तर – अहमदाबाद हड़ताल
- प्रश्न – किस पेशवा को इतिहास में नाना साहब के नाम से जाना जाता है? उत्तर – बालाजी बाजीराव
- प्रश्न – कांग्रेस से पूर्व सर्वाधिक महत्वपूर्ण संगठन कलकत्ता का इण्डियन एसोसिएशन था। इसकी स्थापना एस.एन.बनर्जी तथा आनन्द मोहन बोस ने कब की? उत्तर – 1876 में
- प्रश्न – भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान किनकी गिरफ्तारी के विरोध में काफी संख्या में निहत्थे लोग अमृतसर के जलियाँवाला बाग में 13 अप्रैल, 1919 को इकट्ठे हुए थे? उत्तर – डॉ. सैफुद्दीन किचलू तथा डॉ. सत्यपाल
- प्रश्न – 1906 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में दादा भाई नौरोजी के अध्यक्षीय भाषण को उनके स्थान पर किसने पढ़ा था? उत्तर – गोपाल कृष्ण गोखले ने
- प्रश्न – बारदौली सत्याग्रह के दौरान बम्बई प्रेसीडेन्सी का गवर्नर कौन था? उत्तर – लेसली बिल्सन
- प्रश्न – भारतीय मुसलमानों में अलीगढ़ आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था? उत्तर – भारतीय मुसलमानों में सामाजिक धार्मिक सुधार
- प्रश्न – ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के बम्बई के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता किसनेकी? उत्तर – लाला लाजपतराय ने
- प्रश्न – किसने सुभाषचन्द्र बोस को ‘भारतीय देश भक्ति की ज्वलंत (Flaming) तलवार’ सम्बोधित किया? उत्तर – सरोजनी नायडू ने
- प्रश्न – 1929 में ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का क्यों विभाजन हुआ जिसमें एन.एम.जोशी को ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन फेडरेश बनाने की आवश्यकता पड़ी? उत्तर – संगठन को अन्तर्राष्ट्रीय साम्यवादी आन्दोलन
- प्रश्न – किसके सुझाव पर भारतीयों को साइमन कमीशन से बाहर रखा गया? उत्तर – लॉर्ड इर्विन के सुझाव पर
- प्रश्न – महात्मा गांधी के विषय में किस व्यक्ति ने यह विचार किया था,’आगामी पीढि़याँ शायद ही विश्वास करें कि ऐसा रक्त मांस का मानव कभी पृथ्वी पर अवतरित हुआ था?”– अल्बर्ट आइंस्टीन ने
- प्रश्न – सिपाही विद्रोह के समय भारत का गवरर्नर जनरल कौन था? उत्तर – लॉर्ड कैनिंग
- प्रश्न – अखिल भारतीय किसान सभा का गठन कब और कहाँ हुआ? उत्तर – 11 अप्रैल,1936 को लखनऊ में
- प्रश्न – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम सचिव कौन था? उत्तर – ए. ओ. ह्यूम
- प्रश्न – ‘बम का दर्शन’ किस स्वतंत्रता सेनानी ने लिखा था? उत्तर – भगवती चरण वोहरा ने
- प्रश्न – ”मैं जिस पीढ़ी में उत्पन्न हुआ वह पीढ़ी पश्चिम के केवल हिटलर अथवा स्टालिन की ही पीढ़ी नहीं थी, अपितु भारत में गांधी की पीढ़ी भी थी, हम कुछ निश्चयपूर्वक यह भविष्यवाणी कर सकते हैं कि मानव इतिहास पर गांधी का प्रभाव हिटलर और स्टालिन के प्रभाव से अधिक चिरस्थायी होगा”, यह कथन किसका हैं? उत्तर – आर्नेल्ड टॉयनबी
- प्रश्न – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने किस अधिवेशन में स्वदेशी के प्रस्ताव को अपनाया था? उत्तर – बनारस अधिवेशन, 1905
- प्रश्न – बाल गंगाधर तिलक का समाचार-पत्र मराठा किस भाषा में था? उत्तर – अंग्रेजी
- प्रश्न – बर्लिनपहुँचने के लिए सुभाषचन्द्र बोस ने काबुल में किस नाम से पासपोर्ट प्राप्त किया था? उत्तर – ओरलैण्डो मैसोट्टा
- प्रश्न – क्रान्तिकारियों के एक गुप्त समाज ‘अभिनव भारत’ का गठन किसने किया था? उत्तर – वी. डी. सावरकर ने
- प्रश्न – ”हम या तो भारत को आजाद करेंगे अथवा इस प्रयास में अपनी जान दे देंगे” यह नारा किसने दिया था? उत्तर – महात्मा गाँधी ने